UP : शादी के 1 महीने बाद छोड़ भागी पत्नी तो बना साइको किलर, पकड़ा गया अकेली महिला देखकर चेहरा खराब करने वाला सोनू

पुलिस ने बताया कि, 2014 में आरोपी की शादी हुई थी और शादी के एक माह बाद पत्नी छोड़कर चली गई। तब से सोनू के दिमाग में महिलाओं को लेकर कुछ गड़बड़ी आ गई थी...

Update: 2021-09-08 18:25 GMT

(पुलिस ने दबोचा सिरफिरा सोनू Image source/Police)

जनज्वार, गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में पुलिस ने एक खतरनाक साइकों किलर (Psycho Killer) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पकड़े गये आरोपी ने बीती 2-3 सितंबर को दो महिलाओं के चेहरे पर किसी धारदार चीज से वार किया था और फिर फरार हो गया था। महाराजपुर की इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस कई दिन से आरोपी की तलाश में थी।

शहर के थाना लिंक रोड पुलिस (Link Road Police) ने आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर महराजपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया सोनू उर्फ दीपक मूलरूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि, 2014 में आरोपी की शादी हुई थी और शादी के एक माह बाद पत्नी छोड़कर चली गई। तब से सोनू के दिमाग में महिलाओं को लेकर कुछ गड़बड़ी आ गई थी।

Full View

पुलिस ने जनज्वार को बताया कि, थाना लिंक रोड इलाके के महाराजपुर (Maharajpur) में एक व्यक्ति दो महिलाओं पर चाकू से हमला कर फरार हो गया था। पुलिस ने पीड़िताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की जान बच गई है और उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जांच में दोनो घटनाओं का एक जैसा होना पाया गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। मंगलवार 7 सितंबर की शाम महाराजपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी के मुताबिक, 'दो और तीन सितंबर को एक के बाद एक महिलाओं पर चाकू से वार करने की घटनाएं सामने आई थीं। जांच में पाया गया कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ रही थीं। उसके बाद से पुलिस की टीम शख्स की तलाश में एक्टिव थी। मुखबिर की सूचना पर सिरफिरे को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार सोनू ने बताया कि वह बिहार (Bihar) का मूलनिवासी है, यहां महाराजपुर में रह रहा था।'

वहीं, आरोपी सोनू उर्फ दीपक (Sonu@Deepak) ने अपना जुर्म कबूल लिया है, उसका कहना है, '2014 में उसकी शादी हुई थी। महज एक महीने बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तभी से उसे महिला नाम से भी चिढ़ हो गई थी।'

यहां के एक अफसर ने नाम ना छापने की शर्त पर सोनू को साइको किलर कहते हुए बताया कि, 'आरोपी ने उससे कहा कि 'जब वह किसी महिला को अकेले देखता है तो जुनून सा सवार होता है और उसे जान से मारने का मन करता है।' इसी सनकबाजी में उसने महाराजपुर में लगातार दो महिलाओं पर हमला किया था। फिलहाल इस मेंटल का क्रिमिनल रिकार्ड (Criminal Record) खंगाला जा रहा है।'

Tags:    

Similar News