औरैया में खेत में नग्न हालत में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या और पुलिस पर जबरन शव ले जाने का आरोप

औरेया में खेत में नग्न हालत में किशोरी का शव मिलने के बाद दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पुलिस पर जबरन शव ले जाने का भी लगा है आरोप...

Update: 2022-10-03 12:32 GMT

Auraiya News : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आज सोमवार एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी का खेत में बिना कपड़ों के शव बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

पुलिस पर लाश लेकर भागने का आरोप

कांग्रेस पार्टी की ओर भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया गया है। कांग्रेस ने लिखा, यूपी के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला। पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 'यूपी नंबर 1' है। लेकिन कोई 'जंगलराज' नहीं कहेगा…'

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मृतक किशोरी की मां को गांव के बाहर बाजरे के खेत में आज 3 अक्टूबर की सुबह 10 बजे के करीब बेटी का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। मां चिल्लाते हुए खेत के बाहर दौड़ पड़ी और सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।

खेत पर जाने के बाद वापस नहीं लौटी किशोरी

घटना औरैया में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां सोमवार सुबह एक किशोरी शौच के लिए खेतों में गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। तभी गांव वालों ने किशोरी का शव एक बाजरे के खेत में पड़ा देखा, लेकिन गांव वालों के होश तब उड़ गए जब उन्होंने देखा कि वह बिना कपड़ों के है। घटना के बाद गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर शशिभूषण मिश्रा समेत फोर्स मौके पर पहुंच गया।

मौके पर पहुंची थी फोरेंसिक टीम

वहीं पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके की निरीक्षण किया। वहीं गांववालों और किशोरी के परिवार वालों ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि किशोरी सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत पर जाने के लिए निकली थी। वहीं करीब 10 बजे उसका शव खेत में पड़ा मिला। वहीं औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि परिवार वालों ने किसी व्यक्ति विशेष पर शक नहीं जताया है। शव को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

Full View

Video क़ो गलत तरीके से viral करने का आरोप

पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम ने साथ ही कहा की पुलिस द्वारा खेत से ले जाई जा रही डेड बॉडी क़ो कुछ लोग जबरन ले जाने की बात कहकर video viral कर रहे हैं। यह बात बिल्कुल सरासर गलत है। खेत की दूरी 50 मीटर थी। पूरी जाँच के बाद किशोरी के शव क़ो उसके परिजनों की रजामंदी के बाद ले जाया गया था। जो लोग इसे गलत तरह से इसे शेयर कर रहे हैं, उन्हें भी चेतावनी दी गई है।

Tags:    

Similar News