Bareilly Crime News : 9 महीने पेट में पलने वाले बेटे ने ही मां को किया कलंकित, रोटी खाने के बहाने बनाया हवस का शिकार

Bareilly Crime News : डरी सहमी मां उस वक्त चुप रही। बेटे के घर से जाने के बाद उसने दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे दो बेटों को फोन पर घटना की जानकारी दी। सोमवार को दोनों बेटे घर पहुंचे...

Update: 2021-10-13 04:29 GMT
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bareilly Crime News (जनज्वार) : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने खून के रिश्तों को ही शर्मसार कर डाला। युवक ने नौ महीने पेट में पालने वाली मां को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। सूचना मिलने पर दिल्ली में रहने वाले बेटों ने आरोपी भाई को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।   

जानकारी के मुताबिक, भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके 6 लड़के हैं। जिनमें पांच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मजदूरी करते हैं, जबकि तीसरे नंबर का गांव में मां के साथ रहता है। 10 अक्तूबर की रात महिला घर में अपने कमरे में सो रही थी।

Full View

इसी दौरान रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसका बेटा घर आया और भूख लगने की बात कहकर खाना मांगा। महिला ने जैसे ही कमरे की कुंडी खोली तो बेटे ने उसे पकड़ लिया और हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसने अपनी मां के साथ सभी रिश्तों को कलंकित कर डाला। 

दिन निकलने पर बंधन मुक्त किया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। डरी सहमी मां उस वक्त चुप रही। बेटे के घर से जाने के बाद उसने दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे दो बेटों को फोन पर घटना की जानकारी दी। सोमवार को दोनों बेटे घर पहुंचे। उन्होंने आरोपी भाई की जमकर पिटाई की और फिर थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। 

हैवान बेटे की करतूत सुनकर हर कोई हैरान है। बताया यह भी जा रहा है कि दो दिन पूर्व युवक अपनी भाभी से भी अश्लील हरकतें कर चुका था। इसे लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद भाई-भाभी दिल्ली चले गए थे। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। एसओ ने बताया आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

Tags:    

Similar News