नहाते हुए महिला का वीडियो बना रहा था BJP सांसद का रसोइया, गिरफ्तार

सांसद के पड़ोस मे रहने वाली महिला का आरोप है कि वह जब बाथरूम मे नहा रही थी उसी दौरान कोई मोबाईल से उसके बाथरूम की खिड़की से उसका विडियो बना रहा था.....

Update: 2020-11-20 13:48 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से भाजपा सांसद गुहाराम अजगले के रसोइए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सांसद के कुक पर आरोप है कि वह पड़ोस में रहने वाली एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो शूट कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि जांजगीर चांपा से भाजपा सांसद गुहाराम अजगले का जांजगीर की शिवराम कालोनी में निजी आवास है। इसी आवास पर दिलीप कुमार साहू नामक व्यक्ति सांसद के निजी रसोइए का काम करता है। सांसद के पड़ोस मे रहने वाली महिला का आरोप है कि वह जब बाथरूम मे नहा रही थी उसी दौरान कोई मोबाईल से उसके बाथरूम की खिड़की से उसका विडियो बना रहा था।

महिला को जब अहसास हुआ तो वह चिल्लाते हुए बाहर निकली। इस दौरान महिला ने सांसद के कुक दिलीप कुमार साहू को मौके से भागते हुए देखा। सांसद के निवास जाकर जब आवाज लगाई गई तब उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और काफी देर तक वह बाहर नही निकला।

Full View

इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाया। तब तक उसने ज्यादातर विडियो डिलीट कर दिये थे फिर भी कुछ सबूत हाथ लगे हैं जिसके आधार पर महिला ने पुलिस को बुलाया और पुलिस आरोपी को उठाकर थाने ले गई। थाने में साईबर सेल की टीम डिलीट विडियो रिकवर करने का प्रयास कर रही है।

बता चलें कि सांसद गुहाराम अजगले अभी जिले से बाहर हैं। गुहाराम अजगले अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जांजगीर से चुनाव जीतने से पहले वह 2004-09 तक छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से सांसद रह चुके हैं।

Tags:    

Similar News