कंगना राणावत और पायल घोष फैला रही हैं सामाजिक भ्रष्टाचार, इन्हें जेल में बंद करो : उदित राज

कांग्रेस नेता उदित राज बोले, अनुराग कश्यप सज्जन व्यक्ति लगते हैं। तलाक़ की गई दोनों पत्नियाँ उनके पक्ष में खड़ी हैं, वर्ना खून की प्यासी होती हैं। कंगना रनौत & पायल घोष को जेल में बंद कर देना चाहिए जो सामाजिक भ्रष्टाचार फैला रही हैं...

Update: 2020-09-22 13:07 GMT

जनज्वार। ​अभिनेत्री पायल घोष द्वारा फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद अनुराग के पक्ष में उनकी दोनों पूर्व पत्नियों के अलावा एक बड़ी लॉबी खड़ी हो गयी हैं। वहीं दूसरी तरफ पायल घोष के पक्ष में पहले से ही चर्चा में आयीं कंगना राणावत ने मोर्चा संभाला है।

फिल्म अभिनेत्री कंगना लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बदजुबानियों के अलावा कुछ भी बोलने के लिए चर्चित हैं। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस के बाद से वह जिस तरीके से मुखर हुई हैं, ​उससे चर्चा आम है कि वह जल्द ही भाजपा ज्वाइन करने वाली हैं।


अब कंगना और पायल घोष के खिलाफ भाजपा के पूर्व नेता उदित राज आ गये हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, ' अनुराग कश्यप सज्जन व्यक्ति लगते हैं। तलाक़ की गई दोनों पत्नियाँ उनके पक्ष में खड़ी हैं, वर्ना खून की प्यासी होती हैं। कंगना रनौत & पायल घोष को जेल में बंद कर देना चाहिए जो सामाजिक भ्रष्टाचार फैला रही हैं।'

Tags:    

Similar News