Crime Against Women : सनसनीखेज मामला : 'बिस्तर पर नोटों की गड्डी रखकर बनाया गंदा वीडियो, मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे', रेप पीड़िता का आरोप

Crime Against Women : पीड़िता के मुताबिक घर के अंदर में ही पूजा का स्थान बना हुआ था, पूजा करने का नाम पर मुझे बैठाया गया, फिर प्रसाद के नाम पर कुछ खाने को दिया....इसके बाद वो अपने मे होश में नहीं थी.....

Update: 2022-03-29 08:23 GMT

Job Fraud News : नौकरी के कॉल पर बिहार से दिल्ली आई महिला को तस्कर ले गए ओमान, फोन कर पति को बताया 10 महिलाओं के साथ बंधी हूं जंजीर में (प्रतीकात्मक चित्र। )

Crime Against Women : पटना की एक 18 वर्षीय युवती से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को पैसों का लालच देकर गैंगरेप (Gangrape) किया। खबरों के मुताबिक पहले उसे पटना से दिल्ली बुलाया गया और फिर दिल्ली से बनारस ले जाया गया। इसके बाद दस लड़के उसे और उसकी सहेली को एक बाबा के पास ले गए। बाबा ने पूजा ढोंग किया और कुछ देर लड़की को प्रसाद खाने के लिए दिया गया। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई। फिर लड़की के साथ ढोंगी बाबा समेत दस लोगों ने गैंगरेप किया गया। बिस्तर पर नोट बिछाए गए और लड़की को उसके ऊपर सोने के लिए कहा गया। इसके बाद लड़की का निर्वस्त्र वीडियो बनाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला 1 से 3 मार्च के बीच का है। मामला 24वें दिन यानि 28 मार्च को पटना का राजीव नगर थाने पहुंचा। पीड़िता ने लिखित में शिकायत की है, वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक उसके साथ उसकी सहेली के साथ भी वो लोग यही काम करने वाले थे लेकिन उसके पीरियड्स चल रहे इसलिए उसे पूजा में बैठने से रोक दिया गया। जैसे-तैसे लड़की उनके चंगुल से बचकर भाग निकली और पटना में अपने परिवार के पास पहुंची। इसके बाद यह मामला थाने पहुंचा।

खबरों के मुताबिक लड़की के एक दोस्त की मकान मालकिन ने उन्हें बाबा के बारे में बताया था। उसने कहा था कि वहां पूजा करवाने के बाद पैसों की बारिश होने लगती है। तुम्हारे सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। लड़कियां उसके झांसे में आ गयीं और फरीदाबाद के लिए निकल गईं। दोनों लड़कियां गरीब घर से ताल्लुक रखती थीं जिसका उसने फायदा उठाया।

पीड़ित लड़की का आरोप है कि प्रियंका (सहेली की मकान मालकिन) ने ही उसे पूजा पर बैठने और पैसों का झांस दिया था। इसके बाद ही वो अपनी एक दोस्त लड़की के साथ 27 फरवरी को पटना से ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन गयी। फिर वहां से बल्ला नाम का युवक दोनों लड़कियों को बनारस ले गया। यहां से प्रशांत नाम का युवक और उसके साथ करीब 10 लोग थे जो 1 मार्च को बनारस से फरीदाबाद ले गए। वहां पहुंचने के पर एक बाबा के घर में रखा।

पीड़िता के मुताबिक घर के अंदर में ही पूजा का स्थान बना हुआ था। पूजा करने का नाम पर मुझे बैठाया गया। फिर प्रसाद के नाम पर कुछ खाने को दिया। इसके बाद वो अपने मे होश में नहीं थी। इसके बाद बाद ही उसके साथ बाबा ने रेप किया।

पीड़िता के मुताबिक घर के अंदर में ही पूजा का स्थान बना हुआ था। पूजा करने के नाम पर मुझे बैठाया गया। फिर प्रसाद के नाम पर कुछ खाने को दिया। इसके बाद वो अपने होश में नहीं थी। इसके बाद ही उसके साथ बाबा ने रेप किया। बाबा के बाद बनारस से फरीदाबाद मेरे साथ आए दस लड़कों ने भी मेरे साथ बारी-बारी रेप किया। बिस्तर पर नोटों की गड्डी रखकर उसका गंदी वीडियो बनाया। उस दौरान मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे। दो दिन तक पुजारी के पास उसे रखने के बाद वापस बनारस लाया गया। यहां से वो किसी तरह किनकली और फिर अपनी जान बचा पाई। फिर पटना पहुंची। इसके बाद इसके बाद इसने प्रियंका को पूरी रबात बताई तो तउसने कहीं भी जाने और घटना के बारे में किसी कोे बताने से यह कहकर मना किया कि वो उसे रूपया दिवा देगी। मगर ऐसा नहीं हुआ नहीं।

पीड़िता का दावा है कि सोमवार को प्रियंका उस पर फिर से बनारस चलने को कह रही थी इसके लिए दबाव बना रही ती। इसके बाद ही वो राजीव नगर थाना कंप्लने करने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि प्रियंका जिस्मफरोसी का धंधा चलाती है। गरीब परिवार की लड़कियां उसकी शिकार बनती हैं। फिलहाल राजीव नगर ताना की पुलिस ने सोमवार की देर रात को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में जुट गई। 

Similar News