अवैध संबंध के आरोप में महिला और युवक को निर्वस्त्र घुमाया पूरे गांव में, ग्राम प्रधान समेत 40 लोगों के खिलाफ FIR

Jharkhand Dumka news : ग्रामीणों ने दोनों पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी, फिर भीड़ ने महिला और युवक के कपड़े उतरवाकर दोनों को रस्सी से बांध दिया और पीटते हुए मुखिया के पास ले गये, जिसके बाद ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने दोनों को निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया...

Update: 2021-10-02 10:48 GMT

file photo

Jharkhand News: झारखंड, जनज्वार। दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। घटना गांदो इलाका अंतर्गत मयूरनाचा गांव की है, जहां ग्रामीणों द्वारा एक महिला और युवक को अवैध संबंध के आरोप में नंगा कर पूरे गांव में घुमाया गया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने प्रेमी युगल का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मानवता को तार-तार करने वाली यह घटना सोमवार 27 सितंबर की देर शाम की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मयुरनाचा गांव में महिला का ससुराल है। महिला का पति तीन साल से जेल में है और दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पति के जेल जाने के बाद महिला दुमका में मजदूरी का काम करके अपने बच्चों का पेट पालती थी। मजदूरी करने के दौरान ही उसकी मुलाकात कोल्हड़िया गांव के एक युवक से हुई। युवक भी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

सोमवार 27 सितंबर की शाम को प्रेमी युवक महिला से मिलने उसके घर आया था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने दोनों को पकड़ लिया और धीरे धीरे ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। ग्रामीणों ने दोनों पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। फिर भीड़ ने महिला और युवक के कपड़े उतरवाकर दोनों को रस्सी से बांध दिया और पीटते हुए मुखिया के पास ले गये, जिसके बाद ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने दोनों को निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया। इसी दौरान पड़ोसी गांव सगरभंगा के कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और थाने को सूचना दे दी। मामले की जानकारी होते ही प्रशासन हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर महिला और युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर दुमका मुफस्सिल थाना ले आई।

दुमका मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश राम ने बताया कि इस मामले में 4 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मामले में पीड़ित महिला और युवक के बयान पर चार नामजद और 30-40 अज्ञात के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने इस बारे में मीडिया को बताया कि अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक ही परिवार के चार सदस्य के अलावा ग्राम प्रधान और उसका बेटा भी शामिल हैं। इसके अलावा गिरफ्तार चार अन्य लोग ग्रामीण बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Tags:    

Similar News