Etawah Crime News : ससुराल के आटे में जहर मिलाकर भाग गया दामाद, सुबह बनी रोटी खाकर पत्नी की मौत

नगला सुभान गांव के रहने वाले छोटे लाल की 22 वर्षीय बेटी सरिता की शादी साल 2015 में प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। सरिता का पति प्रमोद फिरोजाबाद का रहने वाला है...

Update: 2021-11-17 02:19 GMT

(ससुराल पहुँचे दमाद ने आटे में मिलाया जहर)

Etawah Crime News : उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के नगला सुभान गांव में सोमवार रात पहुँचा दामाद आटे में जहर (Poison) मिलाकर भाग गया। मंगलवार सुबह उसी आटे की बनी रोटी खाकर पत्नी की मौत हो गई। जबकी बेटी, साली और ससुर की हालत बिगड़ गई। सभी को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नगला सुभान गांव के रहने वाले छोटे लाल की 22 वर्षीय बेटी सरिता की शादी साल 2015 में प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। सरिता का पति प्रमोद फिरोजाबाद का रहने वाला है। छोटे लाल ने बताया की दोनो की एक तीन साल की बेटी भी है। शादी के कुछ साल बाद ही सरिता व प्रमोद के बीच अनबन रहने लगी।

Full View

दोनो ही के बीच सुलह कराने के लिए गांव में कई बार पंचायत हुइ लेकिन मामला निपट नहीं सका। लगभग 10 महीने पहले सरिता बेटी बंदो को साथ लेकर मायके आ गई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। सोमवार की रात प्रमोद पत्नी व बेटी से मिलने ससुराल पहुँचा था। जहां सुबह चार बजे वह आटे की बोरी में जहर मिलाकर भाग गया।

परिजनों ने सुबह चार बजे प्रमोद को घर से बाहर जाते देखा। छोटेलाल ने इतनी जल्दी जाने की बात पूछी लेकिन वह बिना कुछ कहे बाहर निकल गया। मंगलवार 16 नवंबर को सरिता ने बोरी से आटा निकालकर रोटियां बनाईं। रोटी खाने के बाद सरिता, उसकी बेटी बंदो, बहन प्रीती की हालत बिगड़ गई।

रोटियां खाने के बाद सभी को उल्टियां शुरू हो गईं। पड़ोसी आनन-फानन सभी को सैफई ले गये। अस्पताल पहुँचते ही सरिता की मौत हो गई। वहीं बंदो, प्रीती व छोटेलाल अस्पताल में भर्ती हैं। एसओ सैफई तारिक खान का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News