Kanpur News: फांसी पर झूल गई पत्नी, पति बोला- मुझे लगा थोड़ी देर पहले की तरह नाटक कर रही है

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो झकझोरता है। यहां एक पत्नी ने पति से झगड़े के बाद फांसी लगा ली। पत्नी ने इससे पहले भी फांसी लगाने का प्रयास किया था। जिसका वीडियो पति ने बनाकर उसके मायके वालों को भेज दिया। इस बात की खुन्नस पत्नी के दिमाग में घर कर गई...

Update: 2022-10-26 14:26 GMT

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो, झकझोरता है। यहां एक पत्नी ने पति से झगड़े के बाद फांसी लगा ली। पत्नी ने इससे पहले भी फांसी लगाने का प्रयास किया था। जिसका वीडियो पति ने बनाकर उसके मायके वालों को भेज दिया। इस बात की खुन्नस पत्नी के दिमाग में घर कर गई। नतीजतन वीडियो को भेजने को लेकर पति-पत्नी में फिर से झगड़ा हुआ। 

इस झगड़े के बाद पत्नी सच में फांसी पर झूल गई। आरोप है कि पत्नी द्वारा फांसी लगाये जाने के दौरान पति वीडियो बनाता रहा। पति ने पत्नी के फांसी लगा लेने के बाद बना वीडियो अपनी ससुराल वालों को भेज दिया। वीडियो देखकर महिला के परिजन दंग रह गये और दौड़ते हुए घर पहुंचे। वहां देखा तो बेटी बेड पर बेसुध हालत में पड़ी थी। परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि इस दौरान पति द्वारा वीडियो बनाते रहना, बचाने की कोशिश ना करना, उसे समय पर अस्पताल ना पहुँचाना तमाम सवाल खड़े करता है। सवाल यह भी है कि क्या इस समाज में पति-पत्नी का रिश्ता इस कदर कड़वा हो सकता है। दोनों में से एक में किसी के लिए इतनी नफरत भर सकती है, कि उसे अपने सामने मरता देखने में भी दर्द नहीं हुआ। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि समाज में किस कदर बेचैनी पनप रही है। हालांकि यह मामला ज्योति हत्याकांड के एंगल से भी देखा जाना चाहिए। 

संजीव गुप्ता और मृतका शोभिता : file photo

घटना दिवाली के अगले दिन की है। जो अब सामने आई है। कानपुर के नौबस्ता में गुलमोहर विहार में संजीव गुप्ता पत्नी शोभिता के साथ रहते थे। पति की मौजूदगी में ही पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में ससुर सुशील गुप्ता, सास, जेठ शिवम व जेठानी भी रहती हैं। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ चालू है।

मृतका शोभिता के परिजन कानपुर के किदवई नगर ई-ब्लॉक में रहते हैं। पिता राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि, '18 फरवरी 2017 को शोभिता की शादी संजीव गुप्ता से की थी। संजीव की सागर मार्केट में मोबाइल की दुकान है। शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित कर रहे थे। 25 अक्टूबर को इतना परेशान किया कि उसने जान दे दी।'

Full View

मृतका के पिता ने कहा, 'सबसे दुख की बात तो ये है कि जब मेरी बेटी फांसी लगा रही थी, तब दामाद संजीव वीडियो बना रहा था। इसके बाद उसने वीडियो हम लोगों को भेज दिया। करीब सवा घंटे बाद हम लोग वहां पहुंचे तो बेटी बेड पर पड़ी थी। उसका शरीर ठंडा हो चुका था। हम उसे हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हमारी शोभिता को मृत घोषित कर दिया।'

मुझे लगा थोड़ी देर पहले की तरह नाटक कर रही है

पुलिस ने आरोपी पति संजीव गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान संजीव ने बताया कि 25 अक्टूबर को पत्नी शोभिता से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह फांसी लगाने की बात कहकर पंखे में फंदा बना रही थी, तो उसका वीडियो बनाकर मायके वालों को भेज दिया। इस दौरान उसने फांसी नहीं लगाई और उतर आई।

पति ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों को वीडियो भेजते हुए कहा कि अपनी बेटी की हरकतें देख लो। संजीव ने यह भी कहा कि उसी दिन थोड़ी देर बाद फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद शोभिता ने कमरे में फांसी लगा ली। पति ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे लग रहा था कि वह पत्नी फांसी लगाने की धमकी या फिर नाटक कर रही है। हालांकि, कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद महिला ने सुसाइड किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कमरे की फॉरेंसिक जांच कराई गई है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


यह जो भी कुछ है, उस सिलसिले में हमने दिमागी सर्जन अनामिका गुप्ता से बात की। उन्होने हमसे कहा कि, 'कभी भी पति-पत्नी के रिश्तों में इस तरह का मामला तो यही लगता है कि दोनों से किसी एक के भीतर बहुत चिढ़ रही हो सकती है। अब यह पति के अंदर था या पत्नी के अंदर। हादसा भी हो सकता है। लेकिन आपने बताया अस्पताल की बजाय वीडियो भेजने लगा, तो दिमागी रूप से बीमार भी कहा जा सकता है, बशर्ते अब देखिये पुलिस अपनी जांच में क्या तथ्य रखती है।'

शोभिता के परिजनों की माने तो 25 अक्टूबर की देर रात 12.48 पर संजीव ने फांसी लगाते हुए एक वीडियो भेजा था। इसके बाद जब हम लोग पहुंच रहे थे, तभी एक घंटे बाद उसने शोभिता के फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर दी। यानी जो बात मृतका के पति संजीव ने कही, वह भी इससे मेल खाती है। कि फांसी लगाने से कुछ देर पहले पत्नी ने फांसी लगाने की कोशिश की था, लेकिन लगाई नहीं। इस बार भी पति को लगा कि लगायेगी नहीं, लेकिन शोभिता झूल गई। बाकी पुलिस की जांच तय करेगी?

Tags:    

Similar News