गुजरात : दिनदहाड़े भाजपा नेता और उनकी पत्नी जशोदाबेन की धारदार हथियार से हत्या

पुलिस को त्रिभुवनभाई का शव बगीजे में मिला है तो उनकी पत्नी जशोदाबेन का शव घर के अंदर पड़ा हुआ मिला। दोनों पर किसी धारदार नुकीले हथियार से हमला किया गया था....

Update: 2021-08-06 10:06 GMT

(पुलिस के मुताबिक दोनों पर किसी धारदार नुकीले हथियार से हमला किया गया था। प्रतीकात्मक तस्वीर) 

जनज्वार। गुजरात के महिसागर जिले के एक गांव में दिनदहाड़े भाजपा नेता और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस को गुरूवार 5 अगस्त को दोनों के शव घर पर मिले।

खबरों के मुताबिक यह मामला महिसागर जिले लुनावाड़ा तालुका के पल्ला गांव का है। त्रिभुवनभाई पांचान भाजपा के जिला कार्यकारी सदस्य और पांचाल समाज के मुखिया थे। पुलिस को त्रिभुवनभाई का शव बगीजे में मिला है तो उनकी पत्नी जशोदाबेन का शव घर के अंदर पड़ा हुआ मिला। दोनों पर किसी धारदार नुकीले हथियार से हमला किया गया था।

पुलिस के मुताबिक दोनों पर किसी धारदार नुकीले हथियार से हमला किया गया था। उनके सिर में चोटें आईं हुईं थीं। महिसागर के एसपी एनवी पटेल ने बताया कि पांचाल और उनकी पत्नी दोनों पर धारदार वस्तुओं से हमला किया गया और उनके सिर पर चोटें आईं थीं। हत्याओं के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है। हमने उनके रिश्तेदारों को सूचना दे दी है जो यहां नहीं रहते हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, इसके लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। हत्यारों को पकड़ने केलिए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।


भाजपा नेता की खबर सुनते ही जिले के कई नेता मौके पर पहुंचे। गुजरात के गृहराज्यमंत्री प्रदीप जडेजा ने जिला एसपी को निर्देश दिए हैं कि हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच में तेजी लायी जाए।

जडेजा ने कहा कि बुधवार (4 अगस्त) की देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने पांचाल दंपति की हत्या कर दी। मैंने मामले में स्थानीय एसपी को निर्देश दिए हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने को कहा है। 

Tags:    

Similar News