सुल्तानपुर से चल कर आजमगढ़ पहुंची 'सद्भाव संदेश यात्रा', नागरिक समाज ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत

यात्रा में आजमगढ़ से दो सामाजिक कायकर्ता हीरालाल यादव और अवधेश यादव अभियान दल में शामिल हुए, अभियान दल के अन्य सदस्य सृजनयोगी आदियोग 'गुरूजी', जनसेवक राजा अवस्थी, मूलचंद रावत और इमरान हैं...;

Update: 2021-09-06 15:30 GMT
सुल्तानपुर से चल कर आजमगढ़ पहुंची सद्भाव संदेश यात्रा, नागरिक समाज ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
  • whatsapp icon

जनज्वार। 'ग्रामीण सद्भाव संदेश यात्रा' आज दूसरे दिन सुल्तानपुर से चल कर आजमगढ़ पहुंची। आजमगढ़ में नागरिक समाज की ओर से यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कल यानि मंगलवार 7 सितंब से 'संदेश यात्रा' निज़ामाबाद के गांव की परिक्रमा करेगी।

यात्रा में आजमगढ़ से दो सामाजिक कायकर्ता हीरालाल यादव और अवधेश यादव अभियान दल में शामिल हुए। अभियान दल के अन्य सदस्य सृजनयोगी आदियोग 'गुरूजी', जनसेवक राजा अवस्थी, मूलचंद रावत और इमरान हैं।

सृजन पीठ (मानवता का मंदिर) के तत्वावधान में इंसानी बिरादरी द्वारा संयोजित यह यात्रा शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2021 को लखनऊ से रवाना हुई थी। यात्रा का समापन गांधी जयंती, 2 अक्टूबर 2021 को निज़ामाबाद नगरपंचायत में आयोजित कार्यक्रम से होगा।

इस मौके पर राजीव यादव, एडवोकेट विनोद यादव, अवधेश यादव, हीरालाल यादव, मसीहुद्दीन संजरी, रितेश यादव, हेमंत कुमार, मुन्ना यादव, गोविंद यादव, जुनेद अहमद, चंदन सरोज, रानू अस्थाना, रवि तिवारी, वेद प्रकाश यादव, विशाल भारती मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News