Gujarat News : संप्रदाय विशेष की बीवी ने शौहर को खिला दिया प्रतिबंधित मीट, युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर छोड़ा सुसाइड नोट

Gujarat News : सूरत में एक हिंदू शख्स को उसकी मुस्लिम पत्नी और साले ने जबरन बीफ खिला दिया। युवक इस घटना से इतना आहत हो गया कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया...

Update: 2022-08-30 10:12 GMT

समय पर इलाज न मिलने से महिला की गई जान, सांप के काटने पर परिजन कराते रहे झाड़-फूंक

Gujarat News : सूरत में एक हिंदू शख्स को उसकी मुस्लिम पत्नी और साले ने जबरन बीफ खिला दिया। युवक इस घटना से इतना आहत हो गया कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। उसने फेसबुक पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। पुलिस को यह नोट दो महीने बाद मिला, जब किसी रिश्तेदार ने उसकी ये पोस्ट देखी। पुलिस को इसकी सुचना मिलने के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों को हिरासत में लिया जाएगा।

युवक ने मुस्लिम लड़की से की थी शादी

पुलिस के मुताबिक रोहित प्रताप सिंह ने एक मुस्लिम लड़की सोनम अली से शादी की थी। दोनों सूरत में एक साथ काम करते थे। वहीं दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी का फैसला। हालांकि रोहित के घर वालों ने शादी का काफी विरोध किया था। उन्होंने रोहित को बेदखल करने की धमकी तक दी थी, लेकिन वो नहीं माना और सोनम से शादी करके अलग रहने लगा।

पत्नी और साले को बताया आत्महत्या का जिम्मेदार

युवक ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में लिखा कि उसकी पत्नी और साले अख्तर अली ने उसे जबरन बीफ खिलाया था। युवक ने घटनाक्रम के बारे में बताते हुए आगे लिखा कि वो इस दुनिया को छोड़ कर जा रहा है। उसकी मौत की जिम्मेदार सोनम और उसका भाई है। उसने लिखा उन दोनों ने उसे जान से मार देने की धमकी दी थी। बीफ खाने के बाद उसके दुनिया में रहने का मतलब नहीं है।

मृतक की माँ ने मांगा इंसाफ

इस मामले में सूरत पुलिस का कहना है कि रोहित की मां ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी। केस पर कार्रवाही की जाएगी। युवक की माँ का कहना है कि उन्हें बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। उन्होंने कहा है कि सोनम और उसके भाई ने रोहित की हत्या की। उसे आत्महत्या के लिए नहीं उकसाया गया। उसके सामने कोई और विकल्प नहीं था सिवाय खुदकुशी करने के।

Tags:    

Similar News