सनसनीखेज: यूपी में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर किया धड़ से अलग, घर से आंगन तक खून ही खून

घर की रसोईं में थाली में खाना रखा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खाना खाते वक्त ही दोनों के बीच कोई झगड़ा शुरू हुआ होगा....

Update: 2021-07-26 06:00 GMT

(गया प्रसाद को शराब की लत है, जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। प्रतीकात्मक तस्वीर)

जनज्वार डेस्क। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के सिर को धड़ से अलग कर दिया। पत्नी का धड़ घर के आंगन में मिला। किचन से लेकर घर के आंगन तक खून ही खून फैला है। दीवारों पर खून के छीटें पड़े हुए थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद दरिंदा पति फरार हो गया। वहीं पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अजनर थाना क्षेत्र के कस्बे में रहने वाला 50 वर्षीय आरोपी गया प्रसाद खेती किसान करता है। उसके साथ परिवार में 47 वर्षीय पत्नी प्यारी और 18 वर्षीय बेटा दिनेश साथ रहते थे। गया प्रसाद को शराब की लत है, जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। रविवार 25 जुलाई को बेटा दिनेश काम पर गया था। वहीं गया प्रसाद नशे की हालत में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ और यह इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक घर की रसोईं में थाली में खाना रखा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खाना खाते वक्त ही दोनों के बीच कोई झगड़ा शुरू हुआ होगा। मृतका के हाथ में भी कुल्हाड़ी के निशान हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति ने जब कुल्हाड़ी से हमला किया तो पत्नी ने हाथ लगाकर खुद का बचाव करने का प्रयास किया।

मृतका का गांव अकौना है। मायके पक्ष के लोगों को जैसे ही हत्या की सूचना मिली तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई रमेश ने बताया कि बहनोई को नशे की लत थी। बहन के साथ मारपीट करता था। इससे पहले बहन ने अजनर थाने में चार बार शिकायत की थी। अगर पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो बहन की जान बच जाती। 

Tags:    

Similar News