पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने कुल्हाड़ी से काटी गर्दन, खुद थाने पहुंचकर दी गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी उमेश की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त किया और उसे कोर्ट के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया है.....

Update: 2021-08-11 08:11 GMT

(सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को मार डाला)

जनज्वार। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक पतिन खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिए उसने कुल्हाड़ी हमला कर पत्नी को मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले किया। पुलिस उसके बताए स्थान पर पहुंची और मौके से पत्नी का शव बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक ये घटना कटंगी थाना क्षेत्र के बोरिया गांव की है। सात साल पहले भीकम मेहरा की बेटी आरती का विवाह बोरिया गांव के उमेश उर्फ पिंकेश झारिया से हुआ था। पति उमेश उनकी बेटी के चरित्र पर शक करते हुए मारपीट करता था। मंगलवार 10 अगस्त को भी उसने आरती के साथ मारपीट की, जिसकी जानकारी बेटी ने लगभग साढ़े ग्यारह बजे पिता को दी और अपने साथ लेकर जाने बोलीं।

इसके बाद पिता भीकम लगभग तीन बजे केबाद आरती के घर बोरिया पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी अपने घर के पीछे वाले कमरे में चोटग्रस्त हालत में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी, गर्दन परचोट थी। उसके पति उमेश ने चरित्र पर संदेह कर धारदार हथियार से हमला कर उनकी बेटी आरती की हत्या कर दी है।

पुलिस ने आरोपी उमेश की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त किया और उसे कोर्ट के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया है। वहीं घटना के समय इकलौता बेटा बाहर खेल रहा था। गांव में इस घटना के बाद लोग दहशत में हैं।

Tags:    

Similar News