Lakhimpur Kheri News : दलित मृतक बहनों के पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आरोपियों के लिए मांगी फांसी की सजा

Lakhimpur Kheri News : मृतक बहनों के पिता ने कहा है कि पहले भी एक आरोपी घर में घुस चुका था, जब वह घर पर आए तो वह दीवार फांद कर भाग गया था...

Update: 2022-09-15 12:50 GMT

Lakhimpur Kheri News : दलित मृतक बहनों के पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आरोपियों के लिए मांगी फांसी की सजा

Lakhimpur Kheri News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड में मृतक बहनों के पिता पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। मृतिका के पिता का दर्द सामने आया है। साथ ही उन्होंने लड़कियों के खिलाफ आरोपियों की दुर्भावना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मृतक बहनों के पिता ने कहा है कि पहले भी एक आरोपी घर में घुस चुका था, जब वह घर पर आए तो वह दीवार फांद कर भाग गया था। मृतक लड़कियों के पिता का दर्द बेटियों की मौत के बाद फूट पड़ा है। वे कहते हैं कि आरोपियों की गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

पिता ने आरोपियों के लिए की फांसी की मांग

बता दें कि लखीमपुर रेप और हत्याकांड में मारी गई दोनों बहनों के पिता का दुख और आक्रोश सामने आया है। उनका कहना है कि जिन कातिलों ने उनकी बेटी की हत्या की, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस की ओर से लगातार लड़कियों के आरोपियों के साथ जाने की बात कही जा रही है। वहीं, लड़कियों के पिता ने कहा कि आरोपियों ने उनकी बेटियों को दरवाजे से उठाया था।

पहले भी घर में घुस चुका था एक लड़का

वहीं मृतक लड़कियों के पिता का कहना है कि हमसे किसी की कोई दुश्मनी नहीं है। एक लड़का है, जो पहले भी घर में घुस चुका था। उसको लेकर काफी विवाद हुआ था। उस समय वह दीवार फांद कर भाग गया था। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में हमें इंसाफ चाहिए। आरोपियों को भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

जानिए क्या है पूरा मामला

लखीमपुर के निघासन कोतवाली के एक गांव में बुधवार शाम लगभग 6:00 बजे अनुसूचित जाति की दो बहनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले थे। मृतकों की मां के अनुसार शाम करीब 5:00 बजे उसके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य दोनों नाबालिग बेटियों को अगवा कर ले गए थे। इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। बता दे कि दोनों मृतक लड़कियों में बड़ी बहन जो 17 वर्ष की थी, कक्षा 10 की छात्रा थी और छोटी बहन की उम्र 14 वर्ष थी, जो आठवीं क्लास में पढ़ती थी।

इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। वहीं मृतक लडकियों की मां ने बताया कि दोनों बेटियां घर के बाहर मशीन पर चारा काटने गई थीं। इसी दौरान चार युवक आए और दोनों को बाइक पर बैठा कर भागने लगे। मां ने शोर मचाया तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। लगभग 1 घंटे बाद गांव के ही खेत में दोनों लड़कियों के शव लटकते हुए पाए गए।

Tags:    

Similar News