मध्यप्रदेश: प्रेमी ने परिजनों के सामने ही प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया

बताया जा रहा है कि मृतक युवक और घायल लड़की लॉकडाउन के पहले इंदौर के यशवंत टावर में एक ही जगह पर काम करते थे। इस दौरान दोनों की जान पहचान हो गई.....

Update: 2021-06-21 07:49 GMT

(घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। घर में मौजूद सदस्यों ने घर के अलग-अलग जगह पर जाकर जान बचाई है।)

जनज्वार डेस्क। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने घर में बैठी लड़की को उसके परिजनों के सामने ही गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। लड़की को जहां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबरों के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों लॉकडाउन से पहले एक ही जगह काम करते थे।

यह मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है। इंदिरा नगर में रहने वाली लड़की पर गांधी नगर में रहने वाले नवीन परमार नाम के युवक ने फायरिंग कर दी। लड़की अपने घर में परिजनों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर नवीन आया और उसने सबसे पहले लड़की को गोली मारी। इसके बाद लड़के ने अपने भी सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Full View

घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। घर में मौजूद सदस्यों ने घर के अलग-अलग जगह पर जाकर जान बचाई है। इसके बाद जैसे ही नवीन ने अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की उसके बाद परिजन घर से बाहर निकले और गंभीर अवस्था में लड़की को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। पूरे मामले की सूचना छत्रीपुरा पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक और घायल लड़की लॉकडाउन के पहले इंदौर के यशवंत टावर में एक ही जगह पर काम करते थे। इस दौरान दोनों की जान पहचान हो गई, लेकिन लॉकडाउन के चलते लड़की की नौकरी छूट गई तो वह घर पर ही रहती थी और घटना के समय भी वह अपने परिजनों के साथ ही घर में बैठी हुई थी

Tags:    

Similar News