ओडिशा के क्योंझर में आदिवासी शख्स ने अपने मासूम बच्चों को खिलाया मेढक का मांस, एक की मौत- दूसरे की हालत गंभीर

मेढक की करी खाने वाले पिता को कुछ नहीं हुआ, जबकि एक बच्चे की मौत हो गयी और दूसरा बहुत गंभीर हालत मे है। बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की मौत का कारण समझ नहीं आ रहा

Update: 2023-02-12 05:18 GMT

Odisha news : ओडिशा के क्योंझर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां घर में बार बार मेढक घुसने पर आदिवासी समुदाय का एक शख्स इतना गुस्सा हुआ कि उसने उसकी सब्जी बना डाली और परोसकर अपने बच्चों के साथ खा भी ली। मेढक करी खाने के बाद बच्चों की हालत गंभीर हो गयी। 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी है और एक 4 वर्षीय बच्चा अभी भी अस्पताल में बहुत सीरियस हालत में पड़ा हुआ है।

घटना का पता लगने पर पुलिस क्योंझर से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बामेबारी पुलिस थाने में पड़ने वाले गुरुदा गांव पहुंची और बच्चों के पिता से पूछताछ करनी शुरू की। 40 वर्षीय मुना मुंडा ने पुलिस को बताया कि बार बार घर के अंदर मेढक घुसने से वह परेशान हो चुका था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है, इस​लिए बच्चों की देखरेख भी उसी को करनी होती है।

मामले की जांच रही पुलिस का कहना है कि मेढक की सब्जी खाने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़े 6 वर्षीय सुमित्रा मुंडा की शुक्रवार 10 फरवरी की देर रात क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय मुनि की हालत गंभीर बनी हुयी है। यह मामला क्योंझर जिले के जोड़ा ब्लॉक के गुरुदा गांव की है।

इस मामले में एक हैरान करने वाली बात यह भी है कि मेढक की करी खाने वाले पिता को कुछ नहीं हुआ, जबकि एक बच्चे की मौत हो गयी और दूसरा बहुत गंभीर हालत मे है। बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की मौत का कारण समझ नहीं आ रहा है। मेढक करी खाने वाले एक बच्चे की मौत के बाद डॉक्टरों ने ही पुलिस को सूचित किया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस क्योंझर से 70 किलोमीटर दूर बामेबारी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गुरुदा गांव पहुंची थी और बच्चों के पिता मुना मुंडा को गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता कि बच्चे की मौत मेढक करी खाने से हुई है, हो सकता है मौत का कोई और कारण हो। अगर मेढक जहरीला होता तो मुना मुंडा की हालत भी बिगड़नी चाहिए थी। वह कैसे एकदम फिट है।

बच्चों के आरोपी पिता मुना ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि उसके घर में मेढक लगातार घुस रहे थे, जिससे वह आजिज आ चुका था। गुरुवार 9 फरवरी की रात को परेशान होकर उसने एक मेढक को पकड़ा और उसके पीस काट लिये। उसके बाद मसाला डालकर सब्जी की तरह उसे पकाने के बाद बच्चों के साथ खा लिया। बकौल मुना मेढक खाने के बाद रात को बच्चे उल्टी करने लगे और बेहोश होकर गिर पड़े।

शुक्रवार 10 फरवरी को बीमार बच्चों को क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल लेकर गया, जहां शुक्रवार रात सुमित्रा की मौत हो गई। वहीं बेटा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस ने बामेबाड़ी थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Tags:    

Similar News