Rajasthan Crime News: आधी रात में दलित महिला के घर में घुसकर पुलिस कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने जमकर की पिटाई

Rajasthan Crime News: यहां मंगलवार, 12 अक्टूबर की देर रात एक विवाहिता के घर में पुलिस कांस्टेबल सुरतान सिंह घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया... महिला के चीखने चिल्लाने पर परिजनों की नींद खुली और कांस्टेबल को पकड़ लिया...

Update: 2021-10-13 03:59 GMT

 (दसवीं की छात्रा की रेप के बाद हुई हत्या, परिवार मांग रहा इंसाफ। प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan Crime News: जिस खाकी वर्दी पर महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षा का जिम्मा होता है उसी खाकी में एक हैवान पुलिस कर्मी द्वारा दलित महिला के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। खाकी को दागदार करने वाली यह घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले की है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने मंगलवार, 12 अक्टूबर की देर रात एक दलित विवाहिता के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने परिजनों की नींद खुली और कांस्टेबल पकड़ा गया। महिला के परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांस्टेबल को बाड़मेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार, 12 अक्टूबर की देर रात एक विवाहिता के घर में पुलिस कांस्टेबल सुरतान सिंह घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर परिजनों की नींद खुली और कांस्टेबल को पकड़ लिया। फिर कॉन्स्टेबल को रस्सी से बांधकर उसकी खूब पिटाई की गई। उसके कपड़े उतार कर उसे गांव में बैठा दिया। मामले की सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कांस्टेबल को पीड़ित महिला के परिजनों से छुड़ाकर बाड़मेर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने उप अधीक्षक आनंद सिह को पूरे मामले की जांच सौप दी है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल सुल्तान सिंह ने रात के 2 बजे घर मे घुसकर दुष्कर्म किया और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस कांस्टेबल की जमकर पिटाई कर दी।

इधर, अपने सफाई में आरोपी कांस्टेबल ने रिपोर्ट में बताया कि उसे महिला द्वारा इशारा करके बुलाया गया था और उसके बाद परिजनों द्वारा मारपीट की गई।

मामले को लेकर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि बाड़मेर पुलिस के शिव थाने के कांस्टेबल सुल्तान सिंह पर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी कांस्टेबल पर दलित महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, आरोपी कांस्टेबल के अनुसार उसे महिला द्वारा इशारा कर बुलाया गया था। बाड़मेर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News