कॉन्स्टेबल ने महिला का रेप कर गर्लफ्रेंड से बनवाया वीडियो, फिर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म

महिला अपने पति से अलग रहती है। अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया के जरिए वह राहुल जाट नाम के एक युवक के संपर्क में आई जो शाहजहांनाबाद थाने में कॉन्स्टेबल है....

Update: 2021-08-07 14:53 GMT

(हरियाणा में युवती के साथ खेत मे सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। प्रतीकात्मक फोटो)

जनज्वार। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पुलिस कॉस्टेबल पर युवती के साथ दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने युवती को दोस्ती के जाल में फंसाकर उसका रेप किया और अपनी गर्लफ्रेंड से उसका वीडियो बनवा लिया। इसके बाद उससे रेप करता रहा।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उसने एक बेटे जन्म दिया जिसका पिता कॉन्स्टेबल है। महिला (30 वर्षीय) की शिकायत पर आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है।

खबरों के मुताबिक महिला अपने पति से अलग रहती है। अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया के जरिए वह राहुल जाट नाम के एक युवक के संपर्क में आई जो शाहजहांनाबाद थाने में कॉन्स्टेबल है। राहुल महिला से दोस्ती गांठ कर उसे घुमाने के बहाने ले गया और जहांगीराबाद इलाके के एक घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। 

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर राहुल दो साल तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो कॉन्स्टेबल ने उससे शादी का झूठा वादा किया।

इसके कुछ दिनों के बाद जब महिला ने राहुल से शादी करने के लिए कहा तो उसने खुद को ऊंची जाति बताकर इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका सवा साल का एक बेटा है जिसका पिता राहुल जाट है।

महिला थाना फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि राहुल जाट वास्तव में पुलिस कॉन्स्टेबल है या नहीं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस नाम का एक कॉन्स्टेबल डेढ़ साल पहले शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ था। बाद में उसका ट्रांसफर हो गया था।

Tags:    

Similar News