यूपी : शराबी पति ने दिव्यांग पत्नी को बेचा, शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप करता रहा दोस्त

दस साल पहले दिव्यांग महिला की खानपुर के एक युवक बबली से शादी हुई थी। दो बच्चे पैदा होने के बाद पति ने महिला को अपने दोस्त दीपक को बेच दिया....

Update: 2021-08-03 07:40 GMT

(महिला का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार नरसेना पुलिस को दी गई है)

जनज्वार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आ रही है। यहां एक शराबी पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी को अपने दोस्त से बेचा। इसके बाद पति का दोस्त ने शादी का झांसा देकर दिव्यांग महिला से दो साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद जब एक बच्चा भी पैदा हो गया तो पति के दोस्त ने शादी नहीं की। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

यह मामला नरसेना थाना एरिया के एक गांव का है। दस साल पहले दिव्यांग महिला की खानपुर के एक युवक बबली से शादी हुई थी। दो बच्चे पैदा होने के बाद पति ने महिला को अपने दोस्त दीपक को बेच दिया। इसके बाद दोस्त उसे दूसरे गांव ले गया और दो साल तक शादी का झांसा देकर रेप करता रहा है। इसी बची उसका एक बच्चा हो गया। महिला ने शादी का दबाव डाला तो आरोप उसे छोड़कर फरार हो गया।

महिला का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार नरसेना पुलिस को दी गई है। वहीं एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए आरोपी को भगा दिया। थाना पुलिस से कोई मदद न मिली तो पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई थी। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज जांच के निर्देश दिए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News