यूपी: शौहर की शर्मनाक करतूत, संतान की चाहत में तांत्रिक से कराया पत्नी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित महिला का आरोप है की तांत्रिक की इस शर्मनाक करतूत में शौहर की सहमति भी शामिल थी......

Update: 2021-06-18 14:18 GMT

(महिला ने पुलिस थाने में तहरीर दी कि 2 साल पहले उसका विवाह आरोपी ताहिर के साथ हुआ। 2 साल में संतान न होने के कारण ताहिर और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहने लगा।)

जनज्वार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। संतान की चाहत में यहां एक शौहर ने अपनी ही पत्नी को तांत्रिक के हवाले कर दिया। इसके बाद तांत्रिक ने तंत्र मंत्र का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शौहर और तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला मेरठ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के पुर्वा फैयाज अली का है। जहां बीते बुधवार 16 जून को एक महिला ने पुलिस थाने में तहरीर दी कि 2 साल पहले उसका विवाह आरोपी ताहिर के साथ हुआ। 2 साल में संतान न होने के कारण ताहिर और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहने लगा।

जिसके बाद ताहिर तांत्रिक इस्माइल की मदद लेकर संतान प्राप्ति का सपना देखने लगा। संतान के सुख के सपने दिखाकर ताहिर ने पत्नी को तांत्रिक इस्माइल उर्फ भूरा के पास जाने के लिए राजी कर लिया। जिसके बाद तांत्रिक ने उसी के घर में तंत्र क्रिया का ड्रामा करना शुरू कर दिया।

महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।

पीड़ित महिला का आरोप है की तांत्रिक की इस शर्मनाक करतूत में शौहर की सहमति भी शामिल थी। जिसके बाद महिला ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो हकीकत खुलकर सामने आ गई। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि इस कृत्य में तांत्रिक के साथ पीड़िता के शौहर की भी संलिप्तता पाई गई है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Tags:    

Similar News