गरीब आदमी हूं..योगी जी, मोदी जी मेरा कर्जा उतार देना- Suicide नोट में नाम पते लिख सैलून संचालक ने दी जान

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कर्जदारों से परेशान एक सैलून संचालक ने मौत को गले लगा लिया। उसकी मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तक की सैलून संचालक की आत्महत्या के बाद जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसे पढ़कर आगरा पुलिस भी चक्कर में पड़ी हुई है...

Update: 2022-11-24 17:32 GMT

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कर्जदारों से परेशान एक सैलून संचालक ने मौत को गले लगा लिया। उसकी मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तक की सैलून संचालक की आत्महत्या के बाद जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसे पढ़कर आगरा पुलिस भी चक्कर में पड़ी हुई है। वहीं, मृतक की बेटी से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। 

जानकारी के अनुसार आज गुरूवार 24 नवंबर को आगरा के थाना एत्मादपुर के सीता नगर स्थित कुआं वाली गली में 40 साल के सैलून संचालक अर्जुन सेन (Arjun Sen) ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। वह रामबाग में किराए पर सैलून की दुकान चलाते थे। पुलिस के मुताबिक अर्जुन कर्जदारों से परेशान चल रहा था। जिसके चलते इतना आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हुआ।   

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक सैलून संचालक ने घर भी किराए पर ले रखा था। एक बेटी की कुछ साल पहले शादी हो चुकी थी। पत्नी मायके गई हुई थी। इन दिनों वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। आज गुरूवार अर्जुन दुकान नहीं पहुँचा। पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो कमरे की चौखट में पड़े फंदे से सैलून संचालक झूल रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

सुसाइड नोट में मोदी-योगी का नाम 

पुलिस के मुताबिक मृतक का जो एक पेज का सुसाइड नोट कमरे से मिला है उसमें सबसे पहले DM, SDM, सीओ, थानेदारका नाम है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा है। मृतक ने लिखा, 'मैं गरीब आदमी हूं। कर्जा नहीं चुका पा रहा हूं। कर्जदार मुझे परेशान कर रहे हैं। गालीगलौज और हाथापाई तक उतारू हो चुके हैं। नोट में पांच लोगों के नाम व पते भी लिखे हैं। जिसमें मकान, दुकान व पड़ोसी का नाम भी शामिल है।'

बेटी ने दी तहरीर 

पिता अर्जुन की मौत के बाद बेटी खुशी ने पुलिस को तहरीर दी है। इससे पहले पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। कार्यकारी एसओ सुशील कुमार (SO Sushil Kumar) ने बताया कि मृतक की बेटी से तहरीर प्राप्त हुई है। जिसमें पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही सुसाइड नोट में लिखी हैंड राइटिंग का भी मिलान कराया जाएगा। 

Tags:    

Similar News