UP Election 2022: भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव अगर कैंट सीट से लड़ीं चुनाव तो रीता बहुगुणा को कैसे साधेगी पार्टी?

भाजपा अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से ही चुनाव लड़ाएगी। ऐसे में भाजपा के सामने रीता बहुगुणा जोशी नाम की मुश्किल खड़ी हो सकती है। रीता जोशी लखनऊ से ही सांसद हैं...

Update: 2022-01-19 06:07 GMT

(भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा तो रीता का क्या होगा)

UP Election 2022: शतरंज के खेल में कभी कभी एक प्यादे को बचाने के लिए दूसरे को मरवाना पड़ता है। लेकिन जब दोनो ही प्यादे अहम हों तो भारी असमजस की स्थिति पैदा होती है, जैसा की अभी भाजपा के आगे खड़ी होने वाली है। अपर्णा यादव भाजपा (Aparna Yadav Join BJP) में शामिल हो गईं लेकिन उनके शामिल होने के बाद रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी की मुश्किल बन सकती हैं।

बताते चलें कि कल मंगलवार 18 जनवरी को रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट के लिए बेटे मयंक जोशी को टिकट देने के लिए केद्रीय नेतृत्व को चिट्ठी लिखी थी। इसके अलावा उन्होने बेटे को टिकट न मिलने की एवज में पार्टी से इस्तीफा तक देने की बात कह डाली थी। 

आज बुधवार 19 जनवरी को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गईं। माना जा रहा है कि भाजपा अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से ही चुनाव लड़ाएगी। ऐसे में भाजपा के सामने रीता बहुगुणा जोशी नाम की मुश्किल खड़ी हो सकती है। रीता जोशी लखनऊ से ही सांसद हैं।

बता दे कि अपर्णा यादव 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन रीता बहुगुणा जोशी से वह हार गईं थीं। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव ने अपर्णा से पार्टी न छोड़ने की अपील भी की थी।  

Tags:    

Similar News