UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनावों की तारीखों का नहीं हुआ ऐलान, वायरल हो रहा दावा फर्जी है

जनज्वार की टीम ने पाया कि ये दावा झूठा है। इलेक्शन कमीशन ने अभी यूपी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है। यूपी चुनाव कार्यालय ने भी इस दावे को फेक बताया है...

Update: 2021-12-22 05:30 GMT

(फैक्ट चेक में फर्जी निकला चुनावी तारीखों का दावा)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections 2022) नजदीक हैं। ऐसे में यूपी से जुड़े कई दावे सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए हैं। एक टेक्स्ट शेयर कर ऐसा ही दावा किया जा रहा है कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

हालांकि, जनज्वार की टीम ने पाया कि ये दावा झूठा है। इलेक्शन कमीशन ने अभी यूपी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है। यूपी चुनाव कार्यालय ने भी इस दावे को फेक बताया है।

क्या था दावा?

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का दावा किया जा रहा। सोशल मीडिया पर इस दावे में एक टेक्स्ट शेयर किया जा रहा है। जिसमें कहा गया कि 'लखनऊ उत्तर प्रदेश में, सात चरणों में चुनाव ...4 फरवरी, 8 फरवरी, 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी व 28 फरवरी। जिसके पहले चरण की शुरूआत 4 फरवरी को होगी।'

2021 से पहले इसी तरह के पोस्ट 2016 व 2017 में भी शेयर किए गये थे

इस मैसेज को ट्विटर और फेसबुक दोनों जगह शेयर किया जा रहा है। इन पोस्ट के आर्काइव आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं। कुछ वेब पोर्टल्स में भी इस दावे को खबर की तरह पब्लिश किया गया है। बता दें कि इसी तरह का दावा 2016 और 2017 में भी शेयर किया जा चुका है। जिसे उपर देखा जा सकता है।

उपर की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पंकज, मधुर भट्ट व दिग्विजय पांडेय नाम के यूजरों ने क्रमश: 2021, 2017 व  2016 में इसी तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कराए थे। 2022 विधानसभा को लेकर इसी तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रहीं जिन्हें कुछ लोकल वेबसाइटों ने प्रकाशित भी किया है।

लेकिन हमारी पड़ताल में यह दावा पूरी तरह से फर्जी पाया गया। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूपी में 7 चरणों में होने वाले चुनाव 4 फरवरी से शुरू होंगे और 28 फरवरी तक समाप्त हो जाएंगे।

Tags:    

Similar News