Breaking: महागठबंधन के घटक CPIML के सभी 19 प्रत्याशियों की सूची जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

पटना में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने यह घोषणा की। इस सूची के अनुसार जहां पार्टी के तीनों निवर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है, वहीं जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप गुप्ता सहित कई युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है....

Update: 2020-10-05 11:46 GMT

 दीपंकर भट्टाचार्य File photo

जनज्वार ब्यूरो, पटना। गठबंधन का स्वरूप स्पष्ट होने के बाद अब दलों द्वारा लगातार उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। वामदलों ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी क्रम में महागठबंधन के घटक सीपीआई-एमएल ने अपने कोटे की 19 सीटों के कैंडिडेट्स के नाम की सोमवार घोषणा कर दी।

पटना में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने यह घोषणा की। इस सूची के अनुसार जहां पार्टी के तीनों निवर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है, वहीं जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप गुप्ता सहित कई युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है।

जनज्वार का आकलन एक बार फिर सही साबित हुआ है। जनज्वार ने 2 अक्टूबर को ही भाकपा माले को 19 सीटें मिलने और कौन-कौन सी सीटें मिलेंगी, यह खबर प्रकाशित की थी।

 इस बार तीनों मौजूदा विधायक महबूब आलम, सुदामा प्रसाद और सत्येदव राम को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। महबूब आलम मौजूदा विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता रहे हैं। वे बलरामपुर से पार्टी के उम्मीदवार हैं, वहीं सुदामा प्रसाद और सत्यदेव राम को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

जारी सूची के अनुसार

1. अगिआंव (सु.) - मनोज मंजिल

2. आरा- कयामुद्दीन अंसारी

3. डुमरांव - अजीत कुमार सिंह

4. दरौली- सत्यदेव राम

5. जिरादेई - अमरजीत कुशवाहा

6. बलरामपुर - महबूब आलम

7. फुलवारीशरीफ (सु.) - गोपाल रविदास

8. काराकाट - अरुण सिंह

9. अरवल - महानंद महानंद

10. घोषी - रामबलि सिंह यादव

11. सिकटा - वीरेंद्र गुप्ता

12. भोरे (सु.) - जितेंद्र पासवान

13. वारिसनगर - फूलबाबू सिंह

14. कल्याणपुर (सु.) - रंजीत राम

15. औराई - आफताब आलम

16. पालीगंज - संदीप सौरव

17. दीघा - शशि यादव

18. तरारी - सुदामा प्रसाद

19. दरौंदा अमरनाथ यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

Tags:    

Similar News