Jharkhand Crime News : आदिवासी लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, डॉक्टरों ने निकाला 2 महीने का मृत भ्रूण

Jharkhand Crime News : झारखंड के गोड्डा में एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला उसी गांव का अकरम नामक युवक है, पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...

Update: 2022-09-14 10:20 GMT

Jalandhar News: जालंधर में हैवानियत, 26 साल के ऑटो चालक ने 80 साल की महिला का किया रेप, ये है पूरा मामला

Jharkhand Crime News : झारखंड के गोड्डा में एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला उसी गांव का अकरम नामक युवक है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि अकरम उसका तब से पीछा करता था जब उसकी उम्र 15 साल थी। एक दिन अकरम ने घर में अकेला देख युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती इस घटना को घर में बताने से डर रही थी। इस बीच जब युवक को पता चला कि युवती गर्भवती है तो युवक ने युवती को गर्भपात की दवा भी खिला दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी तब अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

डॉक्टरों ने निकाला 2 महीने का मृत भ्रूण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस पीड़ित युवती को जब मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाई तो डॉक्टर ने बताया कि उसके गर्भाशय में दो महीने का मृत भ्रूण है। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को बाहर निकाला। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया। बता दें कि हाल ही में दुमका में लगातार दो ऐसे मामले सामने आए हैं। एक आदिवासी लड़की की रेप के बाद हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया था। वहीं दूसरे मामले में छात्रा को पेट्रोल से जलाकर मार डाला गया था। दोनों मामलों के आरोपी अरमान और शाहरूख जेल में हैं।

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित महिला मेडिकल के लिए आई हुई थी। जिसके बाद पाया गया कि वो गर्भ धारण कर चुकी है। अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि गर्भ में दो महीने का भ्रूण मर चुका है। लड़की के अनुसार लड़के द्वारा दवाई खिलाई गई थी। जिस वजह से ये हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलते ही युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं डीएनए टेस्ट के लिए भी सैंपल भेजा जा रहा है। विभिन्न धाराओं में कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News