Lakhisarai News : सुशांत सिंह राजपूत के 6 रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत, दाह संस्कर से लौट रहे थे 'घर'

Lakhisarai News : सूमो सवार सभी 10 लोग पटना से दाह संस्कार में शामिल होकर जमुई लौट रहे थे। रास्ते में सिकंदरा-शेखपुरा हाइवे पर सूमो और ट्रक में टक्कर होने से सूमो सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Update: 2021-11-16 11:02 GMT

Lakhisarai News : बिहार के लखीसराय जिले से भीषण सड़क हादसे ( Lakhisarai Accident ) की खबर सामने आई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में मारे गए सभी लोग एक दाह संस्कार में शामिल होकर सूमो गाड़ी से जमुई (Jamui) अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोग दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

Also Read : पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने वीडियो जारी कर कहा, नीतीश की मंत्री लेसी सिंह के घर में हथियारों का जखीरा, रिंकू सिंह हत्याकांड में उन्हीं का हाथ

यह दर्दनाक हादसा लखीसराय जिले के सिकंदरा-शेखपुरा NH-333 पर हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास की है। ट्रक से हुई भीषण टक्कर में सूमो सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जमुई के सदर अस्पताल में चल रहा है।


Full View


ताजा अपडेट के मुताबिक सूमो सवार सभी 10 लोग पटना से दाह संस्कार में शामिल होकर जमुई लौट रहे थे। रास्ते में सिकंदरा-शेखपुरा हाइवे पर सूमो और ट्रक में टक्कर हो गई। सूमो सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह दुर्घटना जिस ट्रक से हुई उसमें एलपीजी रसोई गैस के खाली सिलेंडर लदे हुए थे।

मृतक लालजीत सिंह सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई थे

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद चालक समेत एक ही परिवार के 10 लोग सूमो गोल्ड वाहन से वापस गांव लौट रहे थे। सूमो में लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी एवं चालक प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गई। मृतक लालजीत सुशांत राजपूत के बहनोई के बहनोई थे।

इस हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई है उसमें से एक लालजीत सिंह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई के बहनोई थे। सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई हरियाणा में पुलिस महकमे में उच्च पद पर तैनात हैं और उनका नाम ओमप्रकाश सिंह है। ओमप्रकाश सिंह की बहन गीता देवी का दाह संस्कार कर सभी पटना से अपने घर जमुई आ रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Tags:    

Similar News