Madhya Pradesh Crime News : शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर प्राइवेट पार्ट पर मारता है पति, महिला ने SP को सुनाई दर्दनाक आपबीती

Madhya Pradesh Crime News :पीड़ित महिला का अपने पति पर आरोप है कि उसका पति उसे सेक्स स्लेव बना कर रखना चाहता था, जब शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला इनकार करती थी तो उसका पति हैवान बन जाता था, मनोज तिवारी आपराधिक और नशे की प्रवृति का आदमी है...

Update: 2022-11-04 13:15 GMT

Madhya Pradesh Crime News : मध्य प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने अपनी बेहद दर्दनाक आपबीती पुलिस को सुनाई है। पीड़ित महिला ने अपने पति पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला की आपबीती काफी डरा देने वाली है। पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए उसे न्याय दिलाने के लिए कहा है।

सेक्स के लिए इनकार करने पर हैवान बन जाता है पति

अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाते हुए महिला एसपी ऑफिस में फफक - फफक कर रोने लगी। पुलिस के अनुसार पीड़िता नौगांव थाना क्षेत्र के रहने वाली है। उसमें 2 साल पहले मनोज तिवारी नाम के युवक से लव मैरिज की थी। पीड़ित महिला का अपने पति पर आरोप है कि उसका पति उसे सेक्स स्लेव बना कर रखना चाहता था। जब शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला इनकार करती थी तो उसका पति हैवान बन जाता था।

घर में महिला को कैद रखता था पति

एसपी को अपनी दर्दनाक कहानी सुनाते हुए पीड़ित महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने हमारी जिंदगी नरक बना दी है। मनोज तिवारी आपराधिक और नशे की प्रवृति का आदमी है। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसने मुझे अपने घर पर ना रख कर अलग कमरे में रखा। मेरा मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद कुछ दिनों तक नौगांव और उसके बाद छतरपुर में एक किराए के मकान में रखा था। पीड़ित महिला का कहना है कि जब उसका पति घर से बाहर जाता था तो उसे कमरे में कैद करके रखा था। महिला को किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने भी नहीं देता था।

सेक्स से इनकार पर प्राइवेट पार्ट पर मारता था पति

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उससे हमेशा शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। जब वह मना कर देती थी तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इसके साथ ही महिला ने कहा है कि उसका पति सेक्स के लिए पागल था। कई बार संबंध बनाने से इनकार करने पर वह प्राइवेट पार्ट पर मारता था। इसके साथ ही पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद वह प्रेगनेंट हो गई थी लेकिन पति ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया।

मौज मस्ती के लिए महिला से की थी युवक ने शादी

महिला ने एसपी को आगे बताया कि पति ने उससे कहा कि उसने यह शादी बच्चे पैदा करने के लिए नहीं की है। उसने यह शादी मौज मस्ती के लिए की है। पीड़िता ने आगे बताया कि उसके पति ने धोखे से स्टांप पेपर पर उसके साइन करवा लिए थे। इसके बाद उसके पति ने महिला को तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने कहा है कि तलाक के बाद वह अपने गांव में माता-पिता के घर रहने लगी। आरोपी पति वहां भी जबरन पहुंच जाता और उसके साथ मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाता है।

पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अपने पति से तंग आकर पीड़िता ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही आरोपी पति मनोज तिवारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति से तंग आ चुकी है। उसकी वजह से महिला का जीवन नर्क बन गया है।

Tags:    

Similar News