Rajasthan Crime News : पुजारी ने दलित लड़की से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वसूले पैसे, फिर साथियों से करवाया गैंगरेप

Rajasthan Crime News : आरोपी पुजारी ने लड़की को घर में अकेला पाकर पहले खुद उसके साथ गलत काम किया और लड़की से दुष्कर्म का पुजारी ने वीडियो भी बना लिया, बाद में डरा-धमकाकर आरोपी पुजारी ने लड़की से पैसे भी लिए और दूसरों के साथ मिलकर शारीरिक रूप से उसका शोषण किया...

Update: 2022-10-10 08:27 GMT

Rajasthan Crime News : पुजारी ने दलित लड़की से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वसूले पैसे, फिर साथियों से करवाया गैंगरेप

Rajasthan Crime News : राजस्थान से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। राजस्थान के अजमेर से एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि यहां एक पुजारी ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर एक दलित लड़की को अपना शिकार बनाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

पुजारी ने दलित लड़की से किया दुष्कर्म

इस मामले में आरोपी पुजारी की पहचान संजय शर्मा के रूप में हुई है, जो लड़की के घर में पिछले लगभग एक साल से पूजा-पाठ करने आता है। दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी पुजारी ने लड़की को घर में अकेला पाकर पहले खुद उसके साथ गलत काम किया और लड़की से दुष्कर्म का पुजारी ने वीडियो भी बना लिया। बाद में डरा-धमकाकर आरोपी पुजारी ने लड़की से पैसे भी लिए और दूसरों के साथ मिलकर शारीरिक रूप से उसका शोषण किया।

पीड़िता नहीं बता पा रही है आरोपियों की संख्या

वहीं इस मामले की जांच कर रहीं अजमेर नार्थ की डीएसपी छवि शर्मा का कहना है कि आरोपियों ने लड़की को नशीला इंजेक्‍शन भी देना शुरू कर दिया था, इसलिए उसके लिए यह बताना अब मुमकिन नहीं हो पा रहा है कि उसके साथ किए गए इस जघन्‍य कृत्‍य में कितने लोग शामिल थे। आरोपी पुजारी ने पीड़िता को उसका बनाया हुआ अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी और ब्लैकमेल करने के बाद उससे पैसे भी वसूले थे।

वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पीड़ित लड़की शादीशुदा है और उसके बच्‍चे भी हैं। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि आरोपी पुजारी ने उसे उसके बच्‍चों और पति को जान से मारने और वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दी थी। पीड़ित लड़की ने बताया है कि जब वह उनके कब्‍जे में थी, तो उसे नशे का इंजेक्‍शन दिया गया था। घर नहीं लौटने पर उसके पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद आरोपियों ने 27 सितंबर को उसे चुपके से एक पुलिस स्‍टेशन के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया पीड़िता के बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 अक्‍टूबर को दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं इस मामले में डीएसपी का कहना है कि लड़की की मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उसका बयान भी ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Tags:    

Similar News