Aaj Ki Taza Khabar, 16 October 2021: पढ़िए आज की सभी ताजा खबरें और मुख्य समाचार

Aaj Ki Taza Khabar, 16 October 2021: पढ़िए आज की सभी ताजा खबरें और मुख्य समाचार

Update: 2021-10-15 18:10 GMT

Aaj Ki Taza Khabar, 16 October 2021: छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के जशपुरनगर (Jashpur Nagar) में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बेकाबू होकर भीड़ में घुस गया। जानकारी के मुताबिक इस कार ने 20 लोगों को कुचला है, इसमें चार लोगों की मौत की खबर है जबकि पंद्रहल लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन गांजे से भरी हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद वाहन चालक पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालकर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई और वाहन में तोड़फोड़ की। नाराज लोगों ने वाहन को भी फूंक दिया है। हादसे के बाद गुस्साए लोग थाने पहुंचे और कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने का भी प्रयास किया।

Read Full Story : Chattisgarh Jashpur News : तेज रफ्तार कार ने 20 लोगों को कुचला, 4 की मौत और 15 घायल

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित थाना चिरगांव अंतर्गत पिरोना गांव के पास बड़ा हादसा होने की सूचना आ रही है। यहां ट्रैक्टर ट्राली के खदान में पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली में तकरीबन 30 से 32 लोग सवार थे। इस हादसे में 11 लोगों की मौत सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, ये ट्रैक्टर पंडोखर से चिरगांव आ रहा था, इसी दौरान जानवर के सामने आने से ये हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग पंडोखर से झांसी के चिरगांव की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक इतना भयानक हादसा हो गया। सूचना म‍िलते ही पुलिस टीम की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लएि मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में मरने वालों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुल‍िस ने बताया है क‍ि मौके पर यातायात सामान्य कर द‍िया गया है।

Read Full Story : Jhansi Breaking : झांसी के चिरगांव में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 बच्चों समेत 7 महिलाओं की मौके पर मौत, कई घायल

वैश्विक भुखमरी सूचकांक यानि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 (Global Hunger Index) के लिए रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे हो गया है। 116 देशों की वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत फिसलकर अब 101वें स्थान पर आ गया है। इससे पहले साल 2020 में भारत का 94वां स्थान था। वैश्विक भुखमरी सूचकांक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार 14 अक्टूबर को बताया कि चीन, ब्राजील और कुवैत समेत अठारह देशों ने पांच से कम के जीएचआई स्कोर के साथ शीर्ष स्थान साझा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भूख के स्तर को चिंताजनक बताया गया है। साल 2020 में भारत 107 देशों में 94वें नंबर पर था। अब 116 देशों में से यह 101वें स्थान पर है।

Read Full Story : Global Hunger Index में पाक-नेपाल से भी पिछड़ा भारत, पूर्व IAS बोले- चाहे कितने परिधान क्यों न पहन लें मोदी, हम और भी भूखे नंगे देश हो गए

यूपी के मेरठ स्थित थाना हस्तिनापुर (Hastinapur) में तैनात दरोगा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गुरुवार 14 अक्टूबर एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दरोगा उसके साथ पिछले तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। महिला ने बताया, दरोगा अरूण कुमार उसकी मासूम बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर और कभी अश्लील वीडियो वायरल करने, तो कभी गोली मारने की धमकी देकर रेप करता था। ब्रह्मपुरी थाने की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एसएसपी दफ्तर पर बताया कि तीन साल पहले उसकी सहेली की स्कूटी चोरी हो गई थी। तब दोनों सहेलियों ने माधवपुरम पुलिस चौकी में शिकायत की थी। उस समय वहां चौकी इंचार्ज अरुण कुमार थे। दरोगा ने उनका नंबर ले लिया और बातचीत करनी शुरू दी। जांच के बहाने ही दरोगा 15 अगस्त 2018 को उनके घर पहुंचा।

Read Full Story : Merrut Crime News : स्कूटी लूट की शिकायत पर वहशी दरोगा बेटी की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 3 साल तक लूटता रहा मां की इज्जत

 हरियाणा के सिंघु बार्डर (Singhu Border) पर निहंग सिखों द्वारा कथित तौर युवक के अंग-भंग कर हत्या करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच सोशल मीडया पर एक वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें निहंग सिख कबूल कर रहे हैं कि उस लड़के (मृतक) को गुरु ग्रंथ साहिब की बेदबी करने के कारण मारा गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लखबीर सिंह के तौर पर हुई है जो पंजाब के तरन -तारण जिले के चीमा खुर्द गांव का निवासी था। इस मामले में हरियाणा पुलिस (Haryana Police) का कहना है कि घटना की सूचना तकरीबन सुबह 5 बजे मिली है जिसके बाद सोनीपत के कुंडली थाना (Kundli Police Station) में हरियाणा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Read Full Story : Singhu Border News : सिंघु बॉर्डर हत्याकांड से किसान मोर्चा ने किया किनारा, निहंगों के गुट ने बर्बर हत्या की ली जिम्मेदारी

Tags:    

Similar News