Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Global Hunger Index में पाक-नेपाल से भी पिछड़ा भारत, पूर्व IAS बोले- चाहे कितने परिधान क्यों न पहन लें मोदी, हम और भी भूखे नंगे देश हो गए

Janjwar Desk
15 Oct 2021 10:18 AM GMT
Global Hunger Index में पाक-नेपाल से भी पिछड़ा भारत, पूर्व IAS बोले- चाहे कितने परिधान क्यों न पहन लें मोदी, हम और भी भूखे नंगे देश हो गए
x
Global Hunger Index 2021 : भुखमरी के मामले में साल 2020 में भारत 107 देशों में 94वें नंबर पर था। अब 116 देशों में से यह 101वें स्थान पर है।

Global Hunger Index 2021। वैश्विक भुखमरी सूचकांक यानि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 (Global Hunger Index) के लिए रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे हो गया है। 116 देशों की वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत फिसलकर अब 101वें स्थान पर आ गया है। इससे पहले साल 2020 में भारत का 94वां स्थान था।

वैश्विक भुखमरी सूचकांक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार 14 अक्टूबर को बताया कि चीन, ब्राजील और कुवैत समेत अठारह देशों ने पांच से कम के जीएचआई स्कोर के साथ शीर्ष स्थान साझा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भूख के स्तर को चिंताजनक बताया गया है। साल 2020 में भारत 107 देशों में 94वें नंबर पर था। अब 116 देशों में से यह 101वें स्थान पर है।

भारत का जीएचआई स्कोर (Global Hunger Index Score) भी गिर गया है। साल 2000 में यह 38.8 था जो 2012 और 2021 के बीच 28.8-27.5 के बीच रहा है। जीएचआई स्कोर की गणना चार संकेतकों पर की जाती है जिनमें अल्पपोष्ण, कुपोषण, बच्चों की वृद्धि दर और बाल मृत्यु दर शामिल है।

यह रिपोर्ट जारी होने के बाद देश में सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा होनी शुरु हो गयी है। यूजर्स सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह (EX IAS Surya Pratap Singh) ने वैश्विक भुखमरी सूचकांक से जुड़ी एक रिपोर्ट ट्वीट करते हुए लिखा- विजयदशमी की बधाई हो! भले ही राम ने रावण पर विजय पा ली हो, लेकिन आज भूख ने परास्त कर दिया,इस देश को। चाहे हमारे PM कितने ही महंगे परिधान क्यों न पहन लें, हम आज और भी बड़े भूखे नंगे देश हो गए। दशहरा के दिन बस इतना बता दो कि आज का रावण कौन? किसका पुतला फूंकें?

चौधरी आफताब आलम ने अपने ट्वीट में लिखा- भारत 116 देशों के वैश्विक भुखमरी सूचकांक 21 में 101वें स्थान पर आ गया है, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से भी पीछे! भूख और कुपोषण पर नजर रखने वाली वैश्विक भुखमरी सूचकांक ने BJP सरकार को आईना दिखाया है। मोदी सरकार गरीब,भूखे बेसहारा लोगों को दो निवाला खाना तक नसीब नहीं करा पाई।

कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने अपने ट्वीट में लिखा- वैश्विक भुखमरी सूचकांक (जीएचआई) 2021 में भारत 116 देशों में से 101 वें स्थान पर आ गया है। इस मामले में वह अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे हो गया है। साल 2020 में भारत 94वें स्थान पर था। यह प्रधानसेवक के 18-18 घंटे काम करने की बदौलत ही तो हो पाया है।


Next Story

विविध