बड़ी खबर : लंबी बीमारी के बाद UP के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन

लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था...

Update: 2021-08-21 16:40 GMT

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है (file pic)

जनज्वार। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया है। बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत पिछले करीब दो महीने से खराब थी। लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता  कल्याण सिंह के निधन के बाद सीएम योगी ने अपना गोरखपुर दौरान निरस्त कर दिया था। बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।

कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ती तो यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया, जहां शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें पीजीआई में शिफ्ट होने के बाद दिन पर दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे थे।

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी सन् 1932 को अलीगढ़ में अतरौली तहसील के मढ़ौली ग्राम के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ। बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। कल्याण सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद अध्यापक की नौकरी की। 

कल्याण सिंह 1967 में अपना पहला विधानसभा चुनाव अतरौली से जीतकर उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे। कल्याण सिंह 1967 से लगातार 1980 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। 

लोहिया संस्थान में जांच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री में अनियंत्रित ब्लड शुगर, एक्यूट बैक्टीरियल इंफेक्शन की शिकायत पाई गई थी। उनके शरीर में सूजन और संक्रमण मिला था। मस्तिष्क के सीटी स्कैन में खून का थक्का भी पाया गया। इसके अलावा माइनर हार्ट अटैक भी लक्षण पाए गए थे।

इसके बाद उन्हें लोहिया संस्थान से 4 जुलाई 2021 को उन्हें एसजीपीजीआई शिफ्ट किया गया था एसजीपीजीआई में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। 19 जुलाई 2021 को कल्याण सिंह की हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने परिवार के लोगों को भी अस्पताल बुला लिया गया था।

Tags:    

Similar News