विवाहित महिला से लिफ्ट के बहाने सात लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में एक 32 साल की विवाहिता के साथ दरिंदगी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने 7 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

Update: 2020-08-21 06:16 GMT

जनज्वार। हिमाचल प्रदेश में एक 32 साल की विवाहिता के साथ दरिंदगी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने 7 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कांगड़ा जिले की है। पीड़िता के मुताबिक, वह बनोई इलाके के एक बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे इन लोगों ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। इसके बाद उसे सलोल एरिया के एक फॉर्म में ले जाया गया और गैंगरेप की वारदात की गई। पीड़िता की शिकायत पर गागल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि फॉर्म में गैंगरेप के बाद पीड़िता को मैक्लोडगंज के एक होटल में ले जाकर फिर से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आस-पास के गांव में रहने वाले सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने कहा कि हमने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के तीन बच्चे हैं और वह पिछले पांच सालों से अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। महिला का पति प्लंबर का काम करता है।

Similar News