बिहार : कोरोना के खिलाफ जंग के बीच 16 जिलों के सिविल सर्जनों का हुआ तबादला

Update: 2020-04-06 15:59 GMT

बिहार में पिछले चौबीस घंटों में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित मरीज, इस बीच सरकार ने एक दिन के भीतर ही कर दिए 16 जिलों के सिविल सर्जों के तबादले....

जनज्वार। बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं। इस बीच सोमवार को सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 16 जिलों के सिविल सर्जनों का तबादला कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सबौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा को दरभंगा का सिविल सर्जन बनाया गया है, जबकि नवादा के सदर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ. विमल प्रसाद सिंह को नवादा का सिविल सर्जन बनाया गया है।

संबंधित खबर : ZEE मीडिया ने कहा- जमातियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस बोली- झूठ फैला रहे हो, डिलीट करो

सी तरह डॉ. आत्मानंद कुमार को लखीसराय का सिविल सर्जन, जबकि डॉ. राकेश चंद्र सहाय वर्मा को सीतामढ़ी का और डॉ. महेश्वर प्रसाद गुप्ता को कटिहार के सिविल सर्जन का दायित्व सौंपा गया है।

डॉ़ त्रिभुवन नारायण सिंह को सिविल सर्जन, गोपालगंज का दायित्व सौंपा गया है, जबकि डॉ़ सुनील कुमार झा को मधुबनी, डॉ़ श्रीनंदन को किशनगंज, डॉ. अवधेश कुमार को सहरसा, डॉ. रतिरमण झा को समस्तीपुर का सिविल सर्जन बनाया गया है।

सके अलावा डॉ. बिजयेंद्र सत्यार्थी को जमुई का, डॉ. अजय कुमार सिंह को खगड़िया का तथा डॉ. राजदेव प्रसाद सिंह को शिवहार का सिविल सर्जन बनाया गया है।

सी तरह डॉ़ उमेश सिंह को पूर्णिया के सिविल सर्जन का दायित्व सौंपा गया है तथा डॉ. यदुवंश शर्मा को सिवान और डॉ. सुधीर कुमार को रोहतास के सविल सर्जन पद पर भेजा गया है।

संबंधित खबर : मुस्लिमों के खिलाफ सोशल मीडिया पर नफरत फैला रहा था भाजपा नेता, UP पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न 16 में से एक डॉ. रति रमन झा का स्थानांतरण एक मई, 2020 से प्रभावी होगा। इसके अलावा तीन चिकित्सकों डॉ़ विजेंद्र सत्यार्थी, डॉ. अजय कुमार सिंह और डॉ. राजदेव प्रसाद सिंह का स्थानातंरण एक जून से प्रभावी होगा।

Tags:    

Similar News