पंजाब में कोरोना कर्फ्यू जारी, हरियाणा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर होगी 6 माह की सजा

Update: 2020-03-24 08:30 GMT

पंजाब में कर्फ्यू के दौरान किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गयी है। पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है। पंजाब की सभी सीमाएं सील कर दी गयी हैं। दूध और सब्जी की दुकानों को भी बंद कर दिया गया है...

जनज्वार ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में कर्फ्यू के बीच कोरोना को लेकर कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। इसी बीच पता चला है कि पंजाब में करीब 90 हजार लोग विदेश से आए हैं। सीएम अमरिंदर सिंह ने बताया कि यह लोग अपने रिश्तेदारों के यहां छिपे हुये हैं। इनके बारे में सरकार को जानकारी भी नहीं दी गयी है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिद्धू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार ने मदद मांगी है। बलबीर सिद्धू ने केंद्र सरकार से पंजाब को डॉक्टर, वेंटिलेटर अन्य मेडिकल स्पेशलिस्ट और तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की है।

संबंधित खबर : कोरोना के चलते जेलों से छूटेंगे 7 साल से कम की सजा वाले कैदी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

हीं पंजाब में कर्फ्यू के दौरान किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गयी है। पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है। पंजाब की सभी सीमाएं सील कर दी गयी हैं। दूध और सब्जी की दुकानों को भी बंद कर दिया गया है।

Full View जिले के गांव बींबड़ी के प्रभजोत सिंह पर जनता कर्फ्यू के दौरान शादी के लिए पांच लोगों को साथ लेकर जाने पर केस दर्ज किया गया है। उस पर सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है। भवानीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि प्रभजोत सिंह निवासी बींबड़ी कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड से भारत आया था।

कोरोना वायरस के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर में रहने की सख्त हिदायत दी गई थी लेकिन प्रभजोत सिंह ने सरकारी हिदायतों का उल्लंघन किया और जनता कर्फ्यू के दौरान ही पांच लोगों को साथ लेकर विवाह करवाने चला गया। हालांकि विवाह कार्यक्रम निपटने के बाद युवक ने दुल्हन की विदाई नहीं करवाई और गांव लौट आया। पुलिस ने डीसी के आदेशों पर कार्रवाई कर प्रभजोत सिंह के खिलाफ थाना भवानीगढ़ में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने सड़कों पर निकलने वाले वाहनों के करीब 150 चलान काटे। हरियाणा में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। सुबह से ही पुलिस सड़कों पर गश्त कर रही है। इस दौरान सिर्फ उन लोगों को आने जाने की इजाजत दी जा रही है, जिन्हें बहुत ही जरूरी काम है। शहरों में अफरातफरी न मचे, इसलिए सब्जी मंडी को खुला रखा गया है। लोगों को सब्जी मंडी में जाने दिया जा रह है। दूध की सप्लाई भी अन्य दिनों की तरह हो रही है।

Full View पानीपत में एक महिला कोरोना वायरस से पीड़ित बतायी गयी है। इससे आस-पड़ोस में भी हड़कंप मच गया है। एडीजीपी नवदीप वर्क ने बताया कि यदि किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो छह माह की सजा हो सकती है।

संबंधित खबर : कोरोना से संकट में पोल्ट्री संचालक - मार्केट में न अंडे बिक रहे, न ब्रायलर चिकेन

हिमाचल के कांगड़ा जिले में कोरोनवायरस (कोविद -19) के दो पॉजिटिव केस आने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने राज्य में पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की। सीएम ने बताया कि 65 सैंपल लिए गए हैं। इसमें दो पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में 1491 लोग विदेश यात्रा से आये हैं। इन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। बिलासपुर में 44 लोग, चंबा में 65, हमीरपुर में 142 कांगडा में 628 कुल्लू में 10, किन्नोर में तीन मंडी में 122 शिमला में 146 सिरमोर में 62 सोलन में 128 , उना में 140 और लाहौल स्पीती में एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है।

Tags:    

Similar News