पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा ने छोड़ी पार्टी

Update: 2020-03-13 11:36 GMT

अकाली नेता और पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा ने अपने भाई मान सिंह गरचा के साथ पार्टी छोड़ने की घोषणा की है...

चंडीगढ़ से मनोज ठाकुर की रिपोर्ट

जनज्वार ब्यूरो। अकाली दल में लगातार टूट का सिलसिला चल रहा है। अब पार्टी नेतृत्व को झटका देते हुए अकाली नेता और पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा ने अपने भाई भाई मान सिंह गरचा के साथ पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने अकाली दल के बागी राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढिंडसा के साथ हाथ मिलाया। अकाली दल में गरचा काफी महत्वपूर्ण नेता माने जाते हैं।

न्होंने दो बार किला रायपुर से 1997 (उपचुनाव) और 2002 में विधानसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने कहा कि इस वक्त अकाली दल अपने सिद्धांतों से पीछे हट रहा है। इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि पार्टी को प्रकाश सिंह बादल के बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल अपने तरीके से चला रहे हैं। इस वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

संबंधित खबर : तेजी से डूब रहा हरियाणा का चावल उद्योग, सरकार कर रही इग्नोर तो मिल मालिक हुए पलायन को मजबूर

पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर सिंह बाजवा ने बताया कि अकाली दल के सीनियर नेता सुखबीर बादल की कार्यप्रणाली से नाराज है। वह पार्टी में सीनियर है लेकिन अब उन्हें पार्टी में वह महत्व नहीं मिल रहा जो कि प्रकाश सिंह बादल के समय में मिल रहा था। इसलिए वह खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। यहीं वजह है कि वह पार्टी से किनारा कर रहे हैं।

Full View बाजवा ने बताया कि इससे पहले कभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खास रहे पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा को भी पार्टी से अलग कर दिया गया था। परमिनंदर सिंह ढिंढसा ने तब आरोप लगाया था कि पार्टी बादलों के शिकंजे में हैं। उन्होंने अकाली दल पर एसजीपीसी की गुल्लक में घपले करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने इसी साल जनवरी में अकाली दल को अलविदा कह दिया था।

पंजाब की राजनीति के जानकार मानते हैं कि अकाली दल से नेताओं का टूटना पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है। क्योंकि अभी तक सिखों के लीडर के तौर पर अकाली दल खुद को स्थापित करता रहा है। सिखों का भी अकाली दल में खासा विश्वास था। दूसरी वजह यह थी कि जो सिख कांग्रेस की तरफ नहीं जाना चाहते थे, उन्हें भी न चाहते हुए अकाली दल की ओर आना पड़ता था। अब जिस तरह से अकाली दल के नेता टूट रहे हैं। इससे यह देर सवेर अपना कोई दल भी बना लेंगे। जिस दिन ऐसा हुआ तो यह अकाली दल के लिए खासा नुकसानदायक साबित होगा। क्योंकि तब सिख वोटर्स बंट सकता है।

संबंधित खबर : हरियाणा में जो भी वित्त मंत्री रहा दोबारा जीतकर नहीं पहुंचा चंडीगढ़

सुखबीर बाजवा ने बताया कि जब से प्रकाश सिंह बादल बीमार हुए हैं, तभी से अकाली दल के नेताओं में निराशा का माहौल है। सुखबीर बादल पार्टी नेताओं को जोड़ कर रखने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं। सुखबीर बादल पर आरोप है कि वह पार्टी में मनमर्जी चलाते हैं। किसी की सुनते नहीं है। यह बात सीनियर लीडर को बर्दाश्त नहीं होती। इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

Full View नेताओं ने बताया कि वह सभी समाज सेचा रखने वाले लोग है, जो पंथ व पार्टी के लिए कुछ अलग हट कर करना चाह रहे हैं। इसी सोच के चलते उन्होंने अकाली दल को छोड़ने का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि इस वक्त अकाली दल अपनी नीतियों से हट रहा है। ऐसे में उनके सामने पार्टी छोड़ने के सिवाय कोई चारा नहीं रह गया है।

Tags:    

Similar News