मिर्जापुर में किसानों पर लाठीचार्ज, खड़ी फसल को नष्ट कर रही थी कंपनी

Update: 2020-03-01 09:18 GMT

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये जो आज यहां जिला प्रशासन द्वारा रेलवे कॉरिडोर का काम लगा। यहां के किसानों और महिलाओं पर जो लाठीचार्ज हुआ इसकी हम निंदा करते हैं। जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि तत्काल काम रुकवाए..

मिर्जापुर से पवन जायसवाल की रिपोर्ट

जनज्वार। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एक बार फिर अन्नदाताओं के साथ प्रशासन का हिटलरशाही रवैया सामने आया है। मामला अदलहाट थाना क्षेत्र के कुंडाडीह का है। जहां किसानों को बिना फसल का मुआवजा दिए टावर निर्माण करने वाली कंपनी ने खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों की फसल के ऊपर रेलवे कॉरिडोर बनाया जा रहा है। रविवार को प्रशासन पुलिस बल के साथ यहां पहुंचा और गरीब किसानों व महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

ताया जाता है कि कुंडाडीह, जादवपुर गाँव के किसानों की जमीन रेलवे चौड़ीकरण में किसानों की जमीन गयी है जिसमें बहुत से किसान मुआवजा प्राप्त कर चुके हैं जबकि और किसानों को मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। किसानों की मांग थी कि खड़ी फसल को को न रौंदा जाय, निर्माण कार्य जमीन नापी व फसल कटने के बाद किया जाये।

संबंधित खबर : गन्ना उत्पादक किसानों पर पड़ी बड़ी मार, खट्टर सरकार का दाम बढ़ाने से साफ इंकार

किसानों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी चुनार से लगातार मांग की थी लेकिन प्रशासन ने किसानों की एक न सुनी। जैसे ही प्रशासन ने किसानों की फसलों को मशीनरी से रौंदना शुरु किया, गांव की किसान महिलाएं जेसीबी व पोकलैंड के सामने आकर लेट गयी। वह अपनी फसलों के बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी।

Full View और पुलिस में नोंकझोंक होने के बाद उपजिलाधिकारी चुनार जंग बहादुर यादव व सीओ चुनार की मौजूदगी में लाठीचार्ज किया गया जिसमें 45 वर्षीय पत्ती देवी, 50 वर्षीय बदामी देवी, 35 वर्षीय धर्मेद्र सिंह आदि घायल हो गये। उनका स्थानीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

किसानों के विरोध के बाद भी फसलों को रौंदते हुए बिना नापी कराये कार्यदायी संस्था द्वारा काम किया जा रहा था। इस मौके पर उपजिलाधिकारी चुनार जंग बहादुर यादव, क्षेत्राधिकारी चुनार हितेंद्र कृष्ण, थाना अदलहाट, थाना जमालपुर, अहरौरा सहित एक प्लाटून पीएससी व भारी संख्या में पुलिस बल व महिला पुलिस मौजूद रहीं।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये जो आज यहां जिला प्रशासन द्वारा रेलवे कॉरिडोर का काम लगा। यहां के किसानों और महिलाओं पर जो लाठीचार्ज हुआ इसकी हम निंदा करते हैं। जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि तत्काल काम रुकवाए। हम लोग इसकी लड़ाई सवैंधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे। हम अपने आंदोलन को हिंसात्मक नहीं करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।

Full View किसान मोर्चा के मंडलाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बताया कि यहां जो रेलवे कॉरिडोर का काम चल रहा है। ये करहट और जाधवपुर में इसमें किसानों की फसलें खड़ी हैं। किसान विरोध कर रहे थे कि हमारी फसल कट जाने दीजिए। तब आप काम करवाइए। तहसील प्रशासन में महिलाओं के ऊपर भी लाठीचार्ज करवाया है जो घोर निंदा का विषय है। ऐसा लोकतंत्र में नहीं होना चाहिए। जो इन्होंने किया है गलत काम किया है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। ये जो खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसकी भी घोर निंदा करते हैं।

संबंधित खबर : किसानों से फसल बीमा का प्रीमियम अब जबरन नहीं वसूलेगी मोदी सरकार

भारतीय किसान यूनियन के एक अन्य पदाधिकारी ने बताया कि एसडीएम साहब से हमारी कल की तारीख में बात हुई थी कि हम नापी करवाने के बाद ही काम करवाएंगे। लेकिन इन्होंने प्लान के अनुसार महिलाओं और गरीब किसानों पर लाठीचार्ज किया है और अपना काम शुरु कर दिया है।

Tags:    

Similar News