कोरोना का कहर : दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर निभाई शादी की रस्में

Update: 2020-03-21 13:19 GMT

ठाणे में एक दम्पत्ति ने बेहद सीमित संख्या में मौजूद संबंधियों और मित्रों की मौजूदगी में विवाह ‎किया है. साथ ही शादी कर रहे जोड़े समेत सभी ने इस दौरान मास्क पहनकर समारोह में भाग लिया...

जनज्वार। ठाणे में एक दम्पत्ति ने बेहद सीमित संख्या में मौजूद संबंधियों और मित्रों की मौजूदगी में विवाह ‎किया है. इसके साथ ही शादी कर रहे जोड़े समेत सभी ने इस दौरान मास्क पहनकर समारोह में भाग लिया. दरअसल विवाह समारोह के लिए पहले 22 मार्च की तिथि तय की गई थी लेकिन उस दिन जनता कर्फ्यू के कारण समारोह पहले करने का फैसला किया गया. दूल्हा रुपेश जाधव पेशे से वकील है और दुल्हन, प्रियंका एक आईटी कंपनी में काम करती है.

संबंधित खबर : भारत की निजी लैब में कराया कोरोना का टेस्ट तो देने होंगे 5 हजार रुपये

शादी के दौरान जोड़े को बार-बार हैंड सैनेटाइजर इस्तेमाल करते देखा गया. रुपेश ने कहा, "विवाह 22 मार्च को होना था. सभी तैयारियां कर ली गई थीं. हमने फरवरी में ही हॉल बुक कर लिया था और अधिकतर संबंधियों को निमंत्रण पत्र भेज दिए थे, लेकिन कोरोना (Corona virus) संक्रमण के कारण हमने इस समारोह को रद्द करने और सादे समारोह में विवाह करने का फैसला किया."

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत, डायबिटीज और हायपरटेंशन से पीड़ित था मरीज

उन्होंने कहा हमने मेरे घर पर विवाह समारोह किया. विवाह में केवल 20 मेहमान शामिल हुए जिनमें निकट संबंधी और चुनिंदा दोस्त शामिल थे. वहीं दम्पत्ति की एक मित्र राधिका साल्वे ने कहा ‎कि प्रधानमंत्री के कोरोना (Corona virus) पर राष्ट्र को संबोधित करने के तत्काल बाद हमने विवाह समारोह पहले करने का फैसला किया.

Similar News