Murthal Gangrape: मां-बेटी से हरियाणा में गैंगरेप, दिल्ली ले जाकर दुबारा दुष्कर्म किया

हर‍ियाणा के सोनीपत ज‍िला अंतर्गत मुरथल में कुछ लोगों ने दिल्ली की मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म क‍िया। इसके बाद आरोपी उन्हें दिल्ली से लेकर आए और फ‍िर से मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया...

Update: 2021-10-28 10:35 GMT

हरियाणा के मुरथल में मां-बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म

Mother-Daughter Gangraped: देश में महिलाएं और बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं है। गैंगरेप और हत्या जैसी घटनाएं भारत में हर रोज ही सामने आते हैं। ताजा मामला हरियाणा (Haryana)का है जहां हैवानों ने मां और बेटी को अपना शिकार बनाया। दिल्ली की मां-बेटी के साथ एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार सामुहिक दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उनके साथ हरियाणा के मुरथल में हैवानियत की और फिर दिल्ली ले जाकर रेप किया। पीड़ित मां-बेटी ने दिल्ली में मामला दर्ज कराया है।

दरिंदगी की ये घटना बुधवार, 27 अक्टूबर की है। हर‍ियाणा के सोनीपत (Sonipat) ज‍िला अतंर्गत मुरथल में कुछ लोगों ने दिल्ली की रहने वाली मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) क‍िया। इसके बाद आरोपी उन्हें दिल्ली से लेकर आए और फ‍िर से उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। रेप पीड़ि‍ता मां बेटी ने मामले की र‍िपोर्ट दिल्ली में भजनपुरा थाने में दर्ज कराई है। पुल‍िस मामले की जांच में जुट गई है।

पुल‍िस के अनुसार, मां-बेटी के साथ दर‍िंंदगी की घटना बुधवार, 27 अक्टूबर को हुई। इसके बाद दोनों को दिल्‍ली लाकर भी आरोपियों ने गैंगरेप किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

गैंगरेप के लिए बदनाम हरियाणा का मुरथल

आपको बता दें कि सोनिपत के मुरथल में रेप की घटनाएं आए दिन सामने आते है। हरियाणा के सोनीपत का मुरथल अपने ढाबों के लिए जाना जाता है और दिल्‍ली के काफी लोग खाना खाने अक्‍सर आते-जाते रहते हैं।

इसी माह में 7 अक्‍टूबर को मुरथल में दिल्‍ली की रहने वाली एक महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति और बेटी के साथ मुरथल में खाना खाने गई थी। इसके बाद वह अपनी बाइक से दिल्‍ली लौट रहे थे, इसी दौरान गाड़ी का फ्यूल खत्‍म हो गया। फिर महिला समेत पति और बेटी जल्‍दी जल्‍दी पैदल ही चलने लगे। इसके बाद एक ट्रक उनके पास रुक गया और उसमें सवार तीन युवकों ने पीड़िता महिला को ट्रक में खींच लिया। बल्लभगढ़ की ओर जा रहे ट्रक में आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद महिला को मुरथल में ही एक सड़क पर फेंक कर फरार हो गए थे।इस मामले में पीड़ित महिला ने केस दर्ज कराया और फिर आरोपी विजय, सोनू और सुमेर को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के नाम पर हुई हिंसा के दौरान मुरथल में 9 महिलाओं के साथ कथित तौर पर रेप किया गया था। गैंगरेप के लिए बदनाम सोनीपत के मुरथल में कथित तौर पर महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना सुर्खियों में रही थी।





Tags:    

Similar News