किसान आंदोलन के बीच BJP को बड़ा झटका, MCD चुनाव में भी सूफड़ा साफ, 4 सीटों पर AAP का कब्जा

चार सीटों पर जीत के साथ आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस के लिए राहत की बात यह है कि उसकी झोली में एक सीट आई है।

Update: 2021-03-03 06:23 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा का दिल्ली नगर निगम चुनाव में सूफड़ा साफ हो गया है। यहां पांच नगर निगम सीटों में से चार पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

चार सीटों पर जीत के साथ आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस के लिए राहत की बात यह है कि उसकी झोली में एक सीट आई है। चौहान बांगर में कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत हासिल हुआ है तो शेष चार वार्ड में आम आदमी का झंडा लहा रहा है।

आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर 32 एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 02-ई (त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 62 एन, (शालीमार बाग उत्तर) में अग्रणी है। जबकि, वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) में कांग्रेस आगे थी।


वार्ड-002 ई त्रिलोकपुरी की मतगणना पूर्व- सर्वोदय कन्या, बाल वि​द्यालय (वीर उदम सिंह), नंबर 1, मंडावली, वार्ड 008 ई कल्याणपुरी की मतगणना सर्वोदय बाल विद्यालय, वार्ड नंबर 041 ई, चौहान बांगर की मतगणना जीबीएसएस शास्त्री पार्क, वार्ड 032 रोहिणी सी वार्ड की मतगणना स्कूल ऑफ एक्सीसलेंस रोहिणा सेक्टर-23 और 062 एन शालीमार बाग की मतगणना प्रतिभा विद्यालय बीटी शालीमार बाग में कराई गई।

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव को आम आदमी पार्टी खुद के साथ साथ बीजेपी के लिए भी अग्निपरीक्षा मान रही थी। गुजरात में नगर निगमों के चुनाव और नगर निकाय चुनाव में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया है उसके बाद रणनीतिकारों को लगता है कि वो बीजेपी को चुनौती दे सकती है। जिस तरह से कांग्रेस का प्रदर्शन गुजरात में रहा है उसके बाद आप पार्टी उत्साह में है।

दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।'

Tags:    

Similar News