Delhi : मनीष सिसोदिया का डराने वाला दावा, BJP की 63 लाख मकानों को ध्वस्त करने की साजिश, शाह को किया आगाह

दिल्ली ( Delhi ) के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर उनसे दिल्ली नगर निगम की डिमोलिशन अभियान को रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

Update: 2022-05-13 08:34 GMT

दिल्ली। केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली ( Delhi ) के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Deputy CM  Manish Sisodia ) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) को एक पत्र लिखकर भाजपा की साजिश ( BJP Conspiracy ) के प्रति आगाह किया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान ( MCD anti encroachment drive ) के कारण शहर में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ जारी है। अगर यह सिलसिल जारी रहा तो इसके परिणाम भयंकर होंगे।

दिल्ली की 70% आबादी हो जाएगी बेधर

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ( ( Deputy CM Manish Sisodia ) ) ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भाजपा शासित नगर निकायों ने दिल्ली में 63 लाख मकान तोड़ने की योजना बनाई है। इनमें से 60 लाख मकान अनधिकृत कॉलोनी में हैं। अन्य तीन लाख वे मकान हैं जिनके छज्जे निश्चित सीमा से बाहर हैं। हमें पता चला है कि इस संबंध में नोटिस भी भेज दिए गए हैं।

एमसीडी के अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक स्तर पर तोड़-फोड़ करने वाले हैं। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली की करीब 70 प्रतिशत आबादी बेघर हो जाएगी। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी इस तोड़-फोड़ अभियान का विरोध करती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें।

शाह, भाजपा नेताओं के घर चलाएं बुलडोजर

डिप्टी सीएम ( Deputy CM Manish Sisodia ) का कहना है कि अगर बुलडोजर चलाने हैं तो उन्हें भाजपा के नेताओं तथा नगर निकाय प्रतिनिधियों के आवास पर चलाएं, जिन्होंने ऐसी संरचनाओं के निर्माण की अनुमति देने के लिए रिश्वत ली थी।  

कामकाज में बाधा डालने पर अमानतुल्ला खान हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि गुरुवार को एमसीडी की अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मदनपुर खादर में विरोध-प्रदर्शन और पथराव हुआ था। स्थानीय लोगों ने कानूनी मान्यता प्राप्त ढांचों को भी बुलडोजर से गिरा देने का दावा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले आप के विधायक अमानतुल्लाह खान को लोक सेवकों को उनके कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने और दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

Tags:    

Similar News