Delhi Violence : जहांगीरपुरी हिंसा में बड़ा खुलासा, पहली बार अंसार का नाम आया सामने, गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Delhi Violence : दिल्ली पुलिस की एफआईआर में अंसार नाम के शख्स का जिक्र है। बताया गया है कि शनिवार को जब शोभायात्रा अपने अंतिम चरण में था उस समय अंसार नाम का शख्स चार से पांच साथियों के साथ आया और यात्रा में शामिल लोगों से बहस की।

Update: 2022-04-17 05:00 GMT

Delhi Crime News : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बड़ा बवाल, शोभायात्रा के दौरान पथराव और आगजनी में कई पुलिसकर्मी घायल

Delhi Violence : देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा ( jahangirpuri Violence ) में दिल्ली पुलिस ( Delhi police ) ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस की एफआईआर ( FIR ) में अंसार ( Ansar ) नाम के शख्स का जिक्र है। अंसार को हिंसा को अंजाम देने को लेकर मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। बताया गया है कि शनिवार को जब शोभायात्रा अपने अंतिम चरण में था उस समय अंसार नाम का शख्स चार से पांच साथियों के साथ आया और यात्रा में शामिल लोगों से बहस की। उसके बाद पत्थरबाजी शुरू हुई जो हिंसक घटना में तब्दील हो गई। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले असलम को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस हाथ लगे 100 वीडियो

इसके अलावा दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा ( Jahangirpuri violence ) को लेकर पुलिस को 100 से ज्यादा वीडियो हाथ लगे हैं। वीडियो के आधार पर पहुलिस दंगाइयों की धड़-पकड़ में जुटी है। इनमें से दो दो वीडियो में पुलिस के सामने दंगाई तलवार लहराते दिखे। साथ ही स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गई है। जांच इस दिशा से की जा रही है कि क्या ये हिंसा साजिश जे तहत की गई या फिर झगड़े के बाद अचानक से हुई। एक अन्य वीडियो में बड़ी संख्या में भीड़ घरों और दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जांच के लिए 10 टीमें गठित

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा की जांच के लिए पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया है। जहांगीरपुरी से देर रात पूछताछ के लिए पुलिस ने 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अभी तक पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिंसक घटना में नौ लोग घायल हुए हैं इनमें आठ दिल्ली पुलिस के कम्रचारी हैं। दंगाइयों की गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर मेघालय घायल हुआ है। उसकी हालत स्थिर है।

भीड़ को रोकने में नाकाम दिखी पुलिस

दिल्ली के जहांगीरपुरी की कुछ तस्वीरें ऐसी भी सामने आई हैं जिसमें पुलिस भीड़ को रोक पाने में नाकाम दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि जुलूस की एक गाड़ी जिस पर तिरंगा लगा हुआ था, वह भीड़ के बीच में खड़ी थी और हजारों की तादात में पत्थरबाज लगातार पत्थरबाजी करते आगे बढ़ते दिखे। पत्थरबाजों की भीड़ को 2 पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे नाकाम रहे। धीरे-धीरे पत्थरबाज पत्थर फेंकते हुए आगे बढ़ते हैं। इस बीच दूसरी ओर से भी पत्थरबाजी होती रही।

गोली चलाने वाला निकला असलम

Delhi Violence : बता दें कि दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा ( Jahangirpuri Violence ) मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी अंसार भी शामिल है। साथ ही दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर मेघालाल पर गोली चलाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दंगाइयों ने 6 से सात राउंड गोली चलाई थी। दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले असलम को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News