दिल्ली के शकरपुर में मुठभेड़,ISI से समर्थन प्राप्त नार्काे टेररिज्म के पांच लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को नार्काे टेररिज्म के लिए आइएसआइ का समर्थन प्राप्त था। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना बाकी है।

Update: 2020-12-07 04:57 GMT

मुठभेड़ स्थल पर जम्मू कश्मीर के नंबर वाली गाड़ी।

जनज्वार। दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार की सुबह पुलिस की नार्काे टेररिज्म के एक दल मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से हथियार जब्त किए हैं।


दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को नार्काे टेररिज्म के लिए आइएसआइ का समर्थन प्राप्त था। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना बाकी है।


डीसीपी प्रमोश कुशवाहा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में दो पंजाब के और तीन कश्मीर के हैं।

यह अभी आरंभिक सूचना है और अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Tags:    

Similar News