पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर में आपसी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि विक्की और उसके साथियों ने सतेंद्र के साथ बुरी तरह मारपीट की, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। सतेंद्र को जीजीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया....

Update: 2021-01-03 06:20 GMT

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में हुए एक विवाद के बाद 27 साल के युवक को बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने कहा कि शिवाजी विहार में जनता कॉलोनी के रहने वाले 27 साल के सतेंद्र और उसके दोस्तों 26 वर्षीय नितिन और 27 साल के प्रदीप का रविवार 2 जनवरी को रघुबीर नगर में अंध विद्यालय के पास 26 साल के विक्की के साथ रात करीब 1.30 बजे विवाद हो गया।

विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि विक्की और उसके साथियों ने सतेंद्र के साथ बुरी तरह मारपीट की, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। सतेंद्र को जीजीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

लड़ाई को लेकर एक पीसीआर कॉल भी किया गया था। इसके बाद रात 3.38 बजे अस्पताल ने भी पुलिस को सतेंद्र की मौत की सूचना दी।

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने कहा, "हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपराध के पीछे के मकसद की भी जांच कर रही है।"

Tags:    

Similar News