टिकरी बॉर्डर के पास एक और किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी कृषि कानूनों को खत्म करने की अंतिम इच्छा

बहादुरगंढ सिटी पुलिस स्टेशन के एसएच विजय कुमार ने बताया कि मृतक राजबीर हिसार जिले के एक गाँव से हैं। उन्हें एक पेड़ से लटका पाया गया।"

Update: 2021-03-07 12:30 GMT

पश्चिम बंगाल में तीन किसानों ने फसल बर्बादी से तंग आकर की खुदकुशी(प्रतीकात्मक तस्वीर)

टिकरी बॉर्डर। हरियाणा के हिसार जिले के एक 49 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर पेड़ ले लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना टिकरी बॉर्डर से सात किलोमीटर दूर हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि किसान केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

बहादुरगंढ सिटी पुलिस स्टेशन के एसएच विजय कुमार ने बताया कि मृतक राजबीर हिसार जिले के एक गाँव से हैं। उन्हें एक पेड़ से लटका पाया गया।"

राजबीर अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गए हैं जिसमे उन्होंने कथित तौर पर नए कृषि कानूनों को वजह बताया है।

पुलिस ने कहा, उन्होंने यह भी लिखा है कि केंद्र को कृषि कानूनों को खत्म करके उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करना चाहिए।

Full View

बता दें कि बीते महीने हरियाणा के जींद के एक किसान ने भी आत्महत्या की थी। किसान कृषि कानूों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। किसान ने खुद को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या कर ली थी। यह घटना भी टिकरी बॉर्डर से दो किलोमीटर दूर हुई थी।

इससे पहले, हरियाणा के एक अन्य किसान ने टिकरी सीमा पर कथित रूप से एक जहरीला पदार्थ खाया था। बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

Tags:    

Similar News