'दिल्ली चलो' : अन्नदाताओं के बड़े आंदोलन की आहट से घबराई खट्टर सरकार, हिरासत में लिए किसान नेता

यादव ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस थानों बंद किया गया है, उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं, जब सरकार किसी स्थिति से बाहर निकलने में असफल होती है तो वह इस तरह की कार्रवाई करती है.....

Update: 2020-11-25 06:25 GMT

जनज्वार। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने मंगलवार को दावा किया कि हाल ही में पारित किए गए किसान विरोधी विधेयक के खिलाफ 26 नवंबर को 'दिल्ली चलो' अभियान से पहले करीब एक दर्जन से अधिक किसान नेताओं को राज्यभर से हिरासत में ले लिया गया है।

अपने फेसबुक पेज पर सुबहर करीब 10.30 बजे लाइव वीडियो में यादव ने दावा किया कि उन्हें दिल्ली चलो आंदोलन की तैयारियों में जुटे अपने दोस्तों और कई किसान नेताओं की ओर से कॉल आई कि एक दर्ज से अधिक किसान नेताओं को कई जिलों से रात 12 बजे हिरासत में ले लिया गया है।

यादव ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस थानों बंद किया गया है। उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। जब सरकार किसी स्थिति से बाहर निकलने में असफल होती है तो वह इस तरह की कार्रवाई करती है।

Full View

हिरासत में लिए गए लोगों के नाम पढ़कर यादव ने सभी नागरिकों, नागरिक समूहों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा दमन के इस कृत्य के खिलाफ खड़े होने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि हिसार, झज्जर, भिवानी, सिरसा और करना के नेताओं को हिरासत में लिया गया।

हालांकि यादव ने कहा कि किसान संगठन 26 नवंबर को अपने विरोध को आगे बढ़ाएंगे। यादव ने कहा कि मैं दोपहर के आसपास गुरुग्राम पहुंचूंगा और फिर दिल्ली चलो अभियान के लिए किसानों को जुटाने के लिए नूह जाऊंगा। उन्होंने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की पुलिस कार्रवाई की आशंका व्यक्त की।

'जनज्वार' को मिली सूचना के मुताबिक करीब चालीस किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। जिन किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है उनमें से कुछ के नाम निम्नवत हैं-

1. प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा सिरसा (हरियाणा किसान मंच)

2 . एस पी सिंह खुईयां मलकाना, सिरसा

3. रमेश बेनीवाल हिसार, (हरियाणा किसान मंच)

4. विकास सीसर हिसार

5. सुरेश कोथ हिसार,

6. जय करण माण्डौठी, एआईकेकेएमएस, बहादुरगढ़

7. मियां सिंह हिसार ,

8. सुबे सिंह बूरा हिसार,

9. भूप सिंह उकलाना, हिसार

10. रमेश छिरँग उकलाना किसान यूनियन

11. रामचन्द्र जिला पार्षद, रतिया फतेहाबाद

12. गुरभजन सिंह प्रधान

13. रामचंद्र यादव झज्जर

14. सूबेदार सत्यनारायण झज्जर ,

15. प्रदीप धनखड़, बहादुरगढ़, झज्जर

16. रमेश पांघाल तोशाम, भिवानी

17. बलबीर ठाकन भिवानी, (अखिल भारतीय किसान सभा)

18. रवि आजाद , भिवानी

19. करण सिंह जैनावास तोशाम,

20. सत्यवान नरवाल ,

21. रतन मान करनाल, (भारतीय किसान यूनियन)

22. अनिल नांदल रोहतक,

23. सूबेदार सुंदर सिंह रोहतक,

24. सुभाष गुज्जर, यमुनानगर

25. रणधीरसिंह

26.रघबीर बाढड़ा

27. जगबीर घासोला

28. राम कुमार कादयान

29. जरनैल सिंह मलवाला, अध्यक्ष, खेती बचाओ संघर्ष कमेटी

30. राजविन्दर सिंह खेती बचाओ संघर्ष कमेटी

31. राम चन्दर सहनवाल

32. जयसिंग दहिया , खरखौदा, BKU

33.भगतसिंह बल्हारा, भारतीय किसान पंचायत, सोनीपत 

Tags:    

Similar News