Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Asam Flood : लगातार बारिश के बाद बाढ़ से बिगड़े असम के हालात, 20 जिलों की आबादी प्रभावित, राहत-बचाव कार्य जारी

Janjwar Desk
17 May 2022 1:02 PM GMT
Asam Flood : लगातार बारिश के बाद बाढ़ से बिगड़े असम के हालात, 20 से ज्यादा जिलों की आबादी प्रभावित, राहत-बचाव कार्य जारी
x

Asam Flood : लगातार बारिश के बाद बाढ़ से बिगड़े असम के हालात, 20 से ज्यादा जिलों की आबादी प्रभावित, राहत-बचाव कार्य जारी

Asam Flood : असम के भेरभेरी इलाके में मंगलवार को बाढ़ से हालात बिगड़ गए। राज्य आपदा प्रबंधन बल और दमकल सेवाओं द्वारा बचाव अभियान जारी है। राज्य में भारी बारिश और संभावित बाढ़ के बीच असम के बीस जिलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग दो से ज्यादा लाख लोग प्रभावित हुए हैं....

Asam Flood : देश के अन्य हिस्सों में जहां भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर पूर्वी राज्य असम (Assam Flood) में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ते जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग दो लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गंभीर संटक में फंसे 119 यात्रियों को बाहर निकालने के लिए वायुसेना को बुलाना पड़ा। सेना के हेलीकॉप्टर की सहायता से लोगों को बाहर निकाला गया। असम के 222 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पांच लोगों की मौत की भी खबर है।

बाढ़ (Assam Flood) के चलते कई हजार एकड़ की फसलें तबाह व बर्बाद हो गई हैं। 2 सौ से ज्यादा घर मिट्टी में मिल चुके हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य आपदा नियंत्रण विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

बाढ़ के चले रेलवे सेवा (Indian Railways) भी प्रभावित हुई है। पटरियां उखड़ गई हैं तो कहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इसके चलते ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया गया है। कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों में फंसे यात्रियों को वायुसेना की मदद से निकाला जा रहा है।

असम तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा- असम में बाढ़ की स्थिति हर पल बिगड़ती जा रही है। होजई जिले में कोपिली नदी उफान पर है जिससे जान माल का भारी नुकसान हुआ है। हिमंता बिस्वा सरमा और असम की बीजेपी सरकार को इस संकट के लिए तत्काल कार्य योजना के साथ आना चाहिए।

दस वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने अपने ट्वीट में लिखा- मेरा जन्मस्थान और पूरा उत्तर पूर्वी भारत पिछले पांच दिनों से गंभीर बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहा है। यह क्लाइमेट इमरजेंसी है। मीडिया इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहा है?


Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध