Begin typing your search above and press return to search.
बिहार चुनाव 2020

#BiharElectionResults : पहली सीट का आया नतीजा, राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी भाजपा के मुरारी मोहन से आठ हजार वोटों से हारे

Janjwar Desk
10 Nov 2020 2:51 AM GMT
#BiharElectionResults : पहली सीट का आया नतीजा, राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी भाजपा के मुरारी मोहन से आठ हजार वोटों से हारे
x
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रूझान में एनडीए ने हल्की बढ़त महागठबंधन पर बनायी है, लेकिन ये शुरुआती आंकड़े हैं...

जनज्वार, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। पहले 15 मिनट में 12 सीटों के लिए आए रूझान में 8 पर एनडीए और 4 पर महागठबंधन बढत बनाए हुए है। चुनाव के बाद आज एग्जिट पोल में इस चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांटे की टक्कर बतायी गई थी।

इस बार चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 10 लाख पक्की सरकारी नौकरियों का वादा किया था जो चुनाव के दौरान सबसे अधिक चर्चा में रहा। वहीं, नीतीश कुमार ने अपने 15 साल के कामकाज और लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन की तुलना कर वोट मांगा, जबकि तेजस्वी यादव लगातार उन्हें थका हुआ बताते रहे, जो अब बिहार में डिलिवर करने में सक्षम नहीं हैं।

लाइव अपडेट्स-

(चुनाव आयोग के परिणाम)

01.51 PM : दरभंगा की केवटी सीट से राजद के बड़े नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव हार गए हैं। वहां से बीजेपी के मुरारी मोहन झा आठ हजार वोट से जीते हैं। अब्दुल बारी सिद्दीकी इस बार सीट बदल कर चुनाव लड़े थे। इससे पहले वे अलीनगर से जीते थे। केवटी को मुसलिम बहुल इलाका मानकर सिद्दीकी वहां से चुनाव लड़े थे।

12.41 PM : एनडीए 127 पर आगे, महागठबंधन 102 पर आगे। अन्य 13 पर आगे।

12.35 PM : जीतन राम मांझी पहली बार मतणगना में आगे हुए। मांझी गया की इमामगंज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला उदय नारायण चौधरी से है।

12.05 PM : केसी त्यागी ने कहा कि कोरोना की वजह से हमारी सीटें कम हुई हैं और अगर ऐसा नहीं हुआ होता हमारी आज 220 सीटें होतीं। त्यागी ने कहा कि रामविलास पासवान से हमारे अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन चिराग पासवान ने अपने राजनीतिक भविष्य पर सवाल लगा लिया है, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मना करने के बावजूद उन्होंने अलग से चुनाव लड़ा।



11.25 AM : दरभंगा के हयाघाट सीट से राजद उम्मीदवार व लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी भोला यादव बीजेपी के रामचंद्र प्रसाद से पीछे चल रहे हैं।

11.15 AM : बांकीपुर सीट से भाजपा के सीटिंग एमएलए व उम्मीदवार नितिन नवीन से पीछे चल रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे व कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा। पुलुरल्स पार्टी की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया भी यहां से हैं मैदान में।



11.00 AM : गोपालगंज सीट से लालू प्रसाद यादव के साले व बसपा उम्मीदवार साधु यादव बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं।

10.30 AM : NDA - जदयू 51, बीजेपी 62, हम 1, वीआइपी चार पर आगे।

Mahagathbandhan - आरजेडी 70, कांग्रेस 25, सीपीआइ 3, सीपीआइएम 3, सीपीआइएमएल 11 सीटों पर आगे।

10.21 AM : बाद में राजद उम्मीदवार तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से पीछे हो गए।

10.19 AM : सुबह सवा 10 बजे तक एनडीए और महागठबंधन दोनों 111-111 सीटों पर आगे हैं। मुकाबला बेहद नाजुक मोड़ पर दिख रहा है और अगर यही चुनाव परिणाम में तब्दील हुआ तो कम सीटें हासिल कर भी चिराग पासवान की भूमिका निर्णायक हो सकती है।

10.10 AM : लोजपा ने बिहार में 137 सीटों पर उम्मीदवार दिया था, जहां वे रूझानों में जदयू को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं। लोजपा ने जदयू की सभी सीटों पर जबकि भाजपा की सीमित सीटों पर अपने उम्मीदवार दिए थे।

9.58 AM : जदयू ने 10 बजे के करीब सरकार बनाने की संभावना जतायी। जदयू नेता संजय सिंह ने कहा कि हम सरकार बनाएंगे। इस समय तक दोनों गठबंधन 107-107 सीटों पर आगे हैं। वहीं राजद के महाबली सिंह ने भी सरकार बनाने का दावा किया।

9.51 AM : सिमरी बख्यिारपुर से वीआइपी के अध्यक्ष व उम्मीदवार मुकेश सहनी आगे चल रहे हैं। वे एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़े हैं।

9.42 AM : एनडीए 104 सीटों पर महागठबंधन 103 सीटों पर आगे। मुकाबला कांटे का है।

9.40 AM : चुनाव परिणाम के रूझान को लेकर एनडीए व महागठबंधन के नेता कोई स्पष्ट बयान देने से फिलहाल बच रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि वे पांच बजे मीडिया से बात करेंगे और सारी बातें रखेंगे। वहीं, जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि ब्रांड नीतीश खत्म नहीं हुआ है और लोजपा की बिहार की राजनीति में नाकारात्मक भूमिका रही है और उसका राज्य की राजनीति में नामो निशान नहीं है।

9.30 AM : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व राजद उम्मीदवार तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से आगे चल रहे हैं। वे इस बार सीट बदलकर लड़े हैं। पिछली बार वे महुआ से लड़े व जीते थे।

9.20 AM : बजे बाजी पलटती दिख रही थी। इस समय महागठबंधन ने 97 सीटों पर बढत बना ली तो एनडीए 93 सीटों पर आगे चल रहा था। लेकिन कुछ समय बार फिर एनडीए रूझान में आगे हो गया। चुनाव बहुत बराबरी का नजर आ रहा है।

सुबह 9.13 : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई व छातापुर से भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार बबलू आगे चल रहे हैं।

सुबह 9.11 : जमुई सीट से भाजपा उम्मीदवार व दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। वे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हैं। राजद के उम्मीदवार विजय प्रकाश व नरेंद्र सिंह के बेटे अजय प्रकाश यहां पीछे चल रहे हैं।

सुबह 9.08 : मोकामा सीट से बाहुबली व राजद उम्मीदवार अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।

सुबह 9.07 : पटना के बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे व कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। वे भाजपा के नितिन नवीन व पुलुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया से आगे चल रहे हैं।

सुबह 9.03 : बोचहा सीट से राजद के बड़े दलित चेहरे रमई राम पीछे चल रहे हैं। जमालपुर से जदयू के उम्मीदवार शैलेश कुमार आगे चल रहे हैं।

सुबह 9.00 : लालू प्रसाद यादव के समधी व जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं। चंद्रिका राय तेज प्रताप यादव के ससुर हैं।

सुबह 8.59 : चेरिया बरियारपुर सीट से जदयू की उम्मीदवार मंजू वर्मा आगे हैं। मंजू वर्मा के पति मुजफ्फरपुर बालिका कांड के आरोपी हैं।

सुबह 8.55 : पार्टी के अनुसार रूझान इस प्रकार है: जदयू: 32, भाजपा: 41, वीआइपी: 1, हम: शून्य।

राजद : 47, कांग्रेस : 15, सीपीआइ : 1, सीपीआइएम : 2, सीपीआइ माले : 8

8.48AM : मधेपुरा की बिहारीगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार व शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव आगे चल रही हैं।

8.44AM : एनडीए 59 व महागठंधन 58 व अन्य 10 सीटों पर आगे हैं।

8.42AM : मधेपुरा सीट से जदयू के उम्मीदवार निखिल मंडल लीड कर रहे हैं। यहां से पप्पू यादव चुनाव में कूद थे, लेकिन वे शुरुआती रूझान में पीछे हैं।

8.38AM : बांका से भाजपा के राम नारायण मंडल लीड कर रहे हैं।

8.35AM : कहलगांव से कांग्रेस उम्मीदवार व सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश आगे चल रहे हैं।

8.34AM : पूर्णिया के धमदाहा से जदयू उम्मीदवार आगे चल रही हैं। धमदाहा में ही चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पांच नवंबर को नीतीश कुमार ने आखिरी जनसभा को संबोधित किया था और कहा था कि यह उनका यह आखिरी चुनाव है और अंत भला तो सब भला। उन्होंने यह कह कर लोगों से खुद के समर्थन की मांग की थी।

8.32AM : भागलपुर से सीटिंग एमएलए व कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा आगे चल रहे हैं।

8.30 AM : दिनारा सीट से लोजपा के राजेंद्र सिंह शुरुआती दौर में आगे चल रहे हैं। राजेंद्र सिंह भाजपा छोड़ लोजपा से चुनाव में कूदे थे।8.27 AM :अररिया की जोकीहाट सीट से असदु्दीन ओवैसी की पार्टी एमआइएम के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

8.26 AM : एनडीए 23 सीटों पर आगे, महागठबंधन 22 सीटो ंपर आगे चल रहा है। इस चुनाव में पोस्टल बैलेट व इवीएम दोनों की मतगणना एक साथ शुरू हुई है।

8.21 AM : सीटों पर आए रूझान में 17 पर एनडीए व महागठबंधन 16 सीटों पर लीड कर रहा है।

8.20 AM: शिवहर से आनंद मोहन के बेटे व राजद प्रत्याशी चेतन आनंद आगे चल रहे हैं, तारापुर से जयप्रकाश यादव की बेटी राजद उम्मीदवार दिव्या प्रकाश यादव आगे चल रही हैं।


Next Story

विविध