Begin typing your search above and press return to search.
बिहार चुनाव 2020

महागठबंधन के स्टार प्रचारकों में जेएनयू वाले कन्हैया कुमार भी शामिल, अब चुनावी सभाओं में बढ़ेगी गर्मजोशी

Janjwar Desk
12 Oct 2020 5:27 AM GMT
महागठबंधन के स्टार प्रचारकों में जेएनयू वाले कन्हैया कुमार भी शामिल, अब चुनावी सभाओं में बढ़ेगी गर्मजोशी
x

File photo

सीपीआई ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की एंट्री भी हो गई है....

जनज्वार ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब विभिन्न दलों द्वारा प्रत्याशियों और अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जा रही है। इस क्रम में कांग्रेस आदि दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर दी है। वामदल सीपीएम और माले ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है। वहीं अब सीपीआई ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की एंट्री भी हो गई है।

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और पिछले संसदीय चुनाव में बेगूसराय से प्रत्याशी रहे कन्हैया कुमार को भी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सीपीआई ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है। वे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। इसके साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा और पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, अमरजीत कौर, रमेन्द्र कुमार, अखिल भारतीय महिला फेडरेशन के महासचिव ऐनी राजा, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, राज्य सचिवमंडल सदस्य एम. जब्बार आलाम, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामबाबू कुमार और ओमप्रकाश नारायण भी शामिल हैं।

वहीं सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव बी.के. कांगों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजीज पासा, गिरीष शर्मा, नागेन्द्र नाथ ओझा, डा. ए.ए. खान, राज्य सचिवमंडल के सदस्य जानकी पासवान, प्रमोद प्रभाकर, विजय नारायण मिश्रा, कपिलदेव यादव, अवधेष कुमार राय, रामचन्द्र महतो, मिथिलेश झा, प्रभाकर सिंह, निवेदिता झा, अनिल कुमार अंजान, अमीन हमजा, अधिवक्ता इमरान गनी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Next Story

विविध