Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त की कोरोना वायरस से मौत

Janjwar Desk
16 July 2020 8:12 AM GMT
महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त की कोरोना वायरस से मौत
x
1972 बैच की आईएएस अधिकारी सत्यनारायण ने राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और आखिरकार नौकरशाही सेवा के 42 वर्षों के कार्यकाल में एसईसी पद पर उन्हें काबिज किया गया था...

मुंबई। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त बनकर इतिहास रचने वालीं नीला सत्यनारायण का निजी अस्पताल में कोविड-19 के कारण निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

1972 बैच की आईएएस अधिकारी सत्यनारायण (71) ने राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और आखिरकार नौकरशाही सेवा के 42 वर्षों के कार्यकाल में एसईसी पद पर उन्हें काबिज किया गया था।

इसके अलावा, वह एक प्रवीण कवयित्री, लेखक, गायिका, कंपोजर और संगीत निर्देशक थीं, जिन्होंने कई मराठी फिल्मों और कुछ बॉलीवुड गाने कंपोज किए थे। कोरोना उपचार के लिए उन्हें कुछ दिन पहले एक निजी उपनगरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज अल सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि भारत में कोविड 19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देशभर में गुरुवार तक 9,68,876 मामले सामने आ चुके हैं। 24,915 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

देश में महाराष्ट्र कोरोना से प्रभावित राज्यों में सबसे ऊपर है। अकेले महाराष्ट्र में 2,67,665 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 10,695 लोगों की मौत हो चुकी है।

Next Story

विविध